Yeh Jawaani Hai Deewani Re-Release: थियेटर्स में फिर दिखेगी नैना और बनी की लवस्टोरी, अभी नोट कर लें डेट

Yeh Jawaani Hai Deewani Re-Release: साल 2024 में री रिलीज का बोलबाला रहा, दर्शकों ने भी उन कल्ट फिल्मों को काफी ज्यादा पसंद किया. अब रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की रोम कॉम ये जवानी है दीवानी फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

Yeh Jawaani Hai Deewani Re-Release: दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म ये जवानी है दीवानी फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी. अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी.

फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये जवानी है दीवानी

करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये जवानी है दीवानी की री-रिलीज की अनाउंसमेंट की. उन्होंने मूवी का धांसू पोस्टर शेयर किया. जिसमें कुछ रोमांचक सीन्स देखने को मिल रहे हैं. वहीं कैप्शन में लिखा है, द गैंग इज बैक… हम सभी खुश हैं क्योंकि #ये जवानी है दीवानी, 3 जनवरी को दोबारा रिलीज हो रही है! डेट सेव कर लीजिए!”

ये जवानी है दीवानी के री रिलीज पर फैंस हुए एक्साइटेड

नैना और बनी की लवस्टोरी देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, ”दीपिका पादुकोण के जन्मदिन से पहले उनके फैंस के लिए बड़ा ट्रीट है… मजा आएगा, उन्हें फिर से रोमांस करता हुआ देखकर.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “तुम पहले भी इतनी खूबसूरत थी या वक्त ने किया कोई हसीं सितम?” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”कोई जाए न जाए… मैं तो जरूर जाऊंगा. मेरी फेवरेट फिल्म है यह तो.”

ये जवानी है दीवानी कितने शहरों में होगी रिलीज

ये जवानी है दीवानी, 3 जनवरी, 2025 को 46 शहरों के 140 पीवीआर आईनॉक्स सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले, करण जौहर की अन्य फिल्में ‘कल हो ना हो’, ‘वीर ज़ारा’ इस साल रिलीज हुई थी. अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित और करण जौहर की ओर से निर्मित, ये जवानी है दीवानी चार युवा दोस्तों की कहानी दिखाती है, जिन्होंने अपनी लाइफ को फिर से जीने का फैसला किया और एक नए सफर पर निकल पड़े. मूवी अपने हिट गानों जैसे ‘बदतमीज दिल’, ‘दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड’, ‘बलम पिचकारी’ के लिए फैंस की पसंदीदा है.

यह भी पढ़ें- Fact Check: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने बेटी दुआ संग करवाया क्यूट फोटोशूट, तसवीरें इंटरनेट पर वायरल

यह भी पढ़ें- YJHD 2: 11 साल बाद फिर जमेगी दीपिका-रणबीर की जोड़ी, फिल्म के मेकर्स ने BTS तस्वीर शेयर कर दिया बड़ा हिंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >