Toxic Release: रिलीज होते ही यश की फिल्म पर मचा बज, फैंस से टीम टॉक्सिक ने की थी ये खास अपील

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म की रिलीज से पहले टीम ने फैंस से एक खास अपील की थी. यह अपील फिल्म को लेकर फैले स्पॉइलर से संबंधित थी.

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच लंबे समय से जबरदस्त उत्साह बना हुआ था. रिलीज के साथ ही अब दर्शक सिनेमाघरों में 'टॉक्सिक' की दुनिया का अनुभव कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज से ठीक एक दिन पहले यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीम टॉक्सिक की ओर से एक इमोशनल नोट शेयर किया था. इसमें टीम ने फिल्म के लिए की गई सालों की मेहनत के बारे में बताया और फैंस से एक खास अपील भी की थी.

Toxic Made After Years of Hard Work: सालों की मेहनत से तैयार हुई टॉक्सिक

टीम टॉक्सिक ने अपने नोट में बताया कि यह फिल्म उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि सालों की मेहनत, लगन और जुनून का नतीजा है. टीम ने फिल्म की दुनिया को फ्रेम दर फ्रेम और सीन दर सीन तैयार करने की बात कही. फिल्म से जुड़े कलाकारों, तकनीशियनों और पूरी टीम ने दर्शकों को बड़े पर्दे पर एक यादगार सिनेमाई अनुभव देने के लिए मेहनत की है. अब फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों का रिएक्शन इस मेहनत की असली परीक्षा माना जा रहा है.

Toxic Team Thanks Fans: फैंस के प्यार के लिए कहा शुक्रिया

रिलीज से पहले टीम टॉक्सिक ने फैंस की ओर से मिले प्यार और शानदार एडवांस बुकिंग के लिए उनका आभार जताया था. टीम ने माना कि दर्शकों का उत्साह उनके लिए शब्दों से परे है. अब फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और फैंस के बीच इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है.

Toxic Team's Special Appeal: स्पॉइलर को लेकर फैंस से की खास अपील

टीम टॉक्सिक ने अपने नोट में फैंस से फिल्म का अनुभव खराब न करने की अपील की थी. टीम ने दर्शकों से कहा था कि वे थिएटर में फिल्म के सीन रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर न करें. इसके अलावा टीम ने कहानी के अहम मोड़ और स्पॉइलर ऑनलाइन शेयर करने से भी बचने की गुजारिश की थी, ताकि हर दर्शक फिल्म का पूरा अनुभव बिना किसी स्पॉइलर के ले सके.

Yash's Toxic Note: 'कल से टॉक्सिक की दुनिया आपकी है'

यश ने टीम टॉक्सिक के इस नोट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "कल से टॉक्सिक की दुनिया आपकी है.." अब वह दिन आ चुका है और फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म की रिलीज के बाद अब सभी की नजर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और दर्शकों के रिएक्शन पर है. माना जा रहा है कि यश की फैन फॉलोइंग और फिल्म को लेकर बने जबरदस्त बज के कारण 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी शुरुआत कर सकती है.

ये भी पढ़ें: Toxic Box Office Preview: टॉक्सिक की कहानी कितनी दमदार? डबल रोल में यश, ओपनिंग डे पर छापेगी इतने नोट, टिकट लेने से पहले पढ़ें प्रीव्यू

ये भी पढ़ें: शुक्रवार छोड़ बुधवार को क्यों रिलीज हुई यश की फिल्म? जानिए बॉक्स ऑफिस की रणनीति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >