'Spider-Man: Brand New Day' की रिलीज से पहले जानिए कौन हैं Zendaya? डिज्नी स्टार से हॉलीवुड की सुपरस्टार बनने तक का सफर

मार्वल की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के रिलीज से पहले, जानें जेंडाया मैरी स्टॉर्मर कोलमैन के बारे में. डिज्नी से लेकर 'यूफोरिया' तक, उनके सफर और उपलब्धियों पर एक नजर.

Who is Zendaya: मार्वल की फिल्म 'Spider-Man: Brand New Day' सिनेमाघरों में 30 जुलाई को रिलीज हो गई है. इस फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आएंगे, जबकि जेंडाया भी अपनी लोकप्रिय भूमिका एमजे के रूप में दिखाई देंगी. ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले आइए जानते हैं जेंडाया के जीवन, करियर, उपलब्धियों और निजी जिंदगी से जुड़ी खास बातें.

कौन हैं जेंडाया?

जेंडाया का पूरा नाम जेंडाया मैरी स्टॉर्मर कोलमैन है. उनका जन्म 1 सितंबर 1996 को अमेरिका के ओकलैंड, कैलिफोर्निया में हुआ था. उनके माता-पिता पेशे से शिक्षक रहे हैं. जेंडाया अपने परिवार में पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं छह साल की उम्र में उन्होंने ब्लैंक हिस्ट्री मंथ के दौरान आयोजित एक नाटक में पहली बार मंच पर अभिनय किया. यहीं से उनके अभिनय के सफर की शुरुआत हुई. बाद में उन्होंने कैलिफोर्निया शेक्सपियर थियेटर से जुड़कर थिएटर की बारीकियां सीखीं. आठ साल की उम्र में उन्होंने फ्यूचर शॉक ओकलैंड नामक हिप-हॉप डांस ग्रुप जॉइन किया और करीब तीन साल तक वहां प्रशिक्षण लिया. इसके बाद उन्होंने हवाईयन कला अकादमी में हुला डांस भी सीखा.

स्कूल के दिनों में जेंडाया ने कई थिएटर प्रोडक्शंस में काम किया. उन्होंने Once on This Island, Caroline, or Change, A Pure Delight जैसी में एक्टिंग किया. सातवीं कक्षा के दौरान उनका परिवार लॉस एंजिलिस शिफ्ट हो गया. अभिनय के साथ पढ़ाई जारी रखते हुए उन्होंने Oak Park High School से अपनी शिक्षा पूरी की. इस दौरान उन्होंने William Shakespeare के कई नाटकों जैसे Richard III, As You Like It और Twelfth Night में भी अभिनय किया.

Zendaya Career Journey: डिज्नी से शुरू हुआ करियर

जेंडाया ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड मॉडल और बैकस्टेज डांसर के रूप में की. उन्हें पहली बड़ी पहचान डिज्नी चैनल के लोकप्रिय शो Shake It Up से मिली, जिसमें उन्होंने 'रॉकी ब्लू Blue' का किरदार निभाया था. इसके बाद वह K.C. Undercover में मुख्य भूमिका में नजर आईं. बड़े पर्दे पर उनकी शुरुआत साल 2017 में रिलीज हुई Spider-Man: Homecoming से हुई, जिसमें उन्होंने MJ का किरदार निभाया. बाद में वह Spider-Man: Far From Home और Spider-Man: No Way Home में भी इसी भूमिका में दिखाई दीं.

'Euphoria' ने बदल दी पूरी पहचान

जेंडाया के करियर का सबसे बड़ा मोड़ HBO की चर्चित सीरीज Euphoria रही. इसमें उन्होंने Rue Bennett नाम की नशे की लत से जूझ रही किशोरी का किरदार निभाया. इस दमदार अभिनय के लिए जेंडाया ने Primetime Emmy Award for Outstanding Lead Actress in a Drama Series दो बार जीता. वह इस कैटेगरी में पुरस्कार जीतने वाली सबसे कम उम्र की अभिनेत्री बनीं.

Popular Movies of Zendaya: इन फिल्मों से भी जीता दर्शकों का दिल

स्पाइडर-मैन सीरीज और Euphoria के अलावा जेंडाया कई सफल फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. इनमें मुख्य हैं- The Greatest Showman (2017), Smallfoot (2018), Malcolm & Marie (2021), Dune (2021) , Dune: Part Two (2024), Challengers (2024).

Zendaya Music Career: सिंगिंग में भी आजमाया हाथ

अभिनय के साथ-साथ जेंडाया ने संगीत की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई. साल 2011 में उन्होंने Swag It Out और Watch Me जैसे गाने रिलीज किए. Watch Me में उन्होंने एक्ट्रेस Bella Thorne के साथ काम किया. साल 2012 में उनका सिंगल Replay रिलीज हुआ, जिसने अमेरिका के Billboard Hot 100 चार्ट में टॉप-40 में जगह बनाई. इसके बाद 2013 में उनका पहला स्टूडियो एल्बम जेंडाया रिलीज हुआ.

Awards and Achievements: 24 साल की उम्र में रचा इतिहास

कम उम्र में ही जेंडाया ने कई बड़े पुरस्कार अपने नाम किए. उनके प्रमुख सम्मान इस प्रकार हैं- 2 Primetime Emmy Awards, Critics' Choice Television Award, Critics' Choice Movie Award, Satellite Award, CFDA Fashion Icon Award, People's Choice Award, Shorty Award, Teen Choice Awards, Young Artist Award.

साल 2022 में Time Magazine ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया. इसके अलावा जेंडाया को हॉलीवुड की सबसे प्रभावशाली फैशन आइकन में भी गिना जाता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >