Who Is Sahiba Bali: अर्जुन कपूर और साहिबा बाली को इंग्लैंड के लॉर्ड्स स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला देखते हुए साथ देखा गया. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि अभी तक अर्जुन और साहिबा ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की है. इस बीच आइए जानते हैं कि आखिर साहिबा बाली कौन हैं, जिनका नाम इन दिनों अर्जुन के साथ जोड़ा जा रहा है.
अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की तसवीर
कौन हैं साहिबा बाली?
साहिबा बाली की मां पंजाबी हिंदू हैं, जबकि पिता कश्मीरी सिख हैं. एक्टिंग में आने से पहले साहिबा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की. उन्होंने मार्केटिंग की पढ़ाई करने के साथ यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के एक बिजनेस प्रोग्राम में भी हिस्सा लिया. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जोमैटो की फीडिंग इंडिया पहल में मार्केटिंग एसोसिएट के तौर पर काम किया. बाद में वह ब्रांड मैनेजर बनीं, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पार्टनरशिप, ग्लोबल और पैन इंडिया कंटेंट स्ट्रेटजी, इन-फिल्म इंटीग्रेशन, ब्रांड कोलैबोरेशन और डिजिटल मार्केटिंग कैंपेन की जिम्मेदारी संभाली. इसके अलावा उन्होंने जोमैटो के यूट्यूब वीडियो भी होस्ट किए.
साहिबा बाली का एक्टिंग करियर
साहिबा बाली ने साल 2018 में फिल्म 'लैला मजनू' से एक्टिंग की शुरुआत की. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने फिल्म में मुख्य एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी वाले किरदार के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन बाद में उन्हें फिल्म में अंबरीन यानी मुख्य किरदार की बहन का रोल मिला. इसके बाद वह 'बार्ड ऑफ ब्लड' में आबिदा के किरदार में नजर आई. वहीं 'तनाव' में भी उन्होंने काम किया. फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में उन्होंने एक पत्रकार का किरदार निभाया था.
क्रिकेट प्रेजेंटर के तौर पर भी बना चुकी हैं पहचान
साहिबा बाली एक स्पोर्ट्स प्रेजेंटर भी हैं. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग समेत कई क्रिकेट टूर्नामेंट्स में एंकरिंग की है. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के साथ उनका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.
मलाइका अरोड़ा के साथ रहा था अर्जुन कपूर का रिश्ता
साहिबा बाली के साथ नाम जुड़ने से पहले अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते में थे. दोनों करीब छह साल तक साथ रहे, लेकिन साल 2024 में उनका ब्रेकअप हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका का नाम इन दिनों हर्ष के साथ जोड़ा जा रहा है. इससे पहले मलाइका की शादी अरबाज खान से हुई थी. दोनों की शादी करीब 18 साल चली और उनका एक बेटा अरहान खान है.
ये भी पढ़ें: अभी भी यंग हूं और शादी के लिए तैयार... अर्जुन कपूर ने लॉकअप 2 के इस कंटेस्टेंट को किया प्रपोज
