प्रीति जिंटा, फोटो- इंस्टाग्राम
प्रीति जिंटा 8 साल बाद बड़े पर्दे पर करेंगी वापसी
करीब आठ साल बाद प्रीति जिंटा फिल्म 'बंटवारा 1947' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपने कमबैक से जुड़ी कुछ मजेदार यादें भी शेयर कीं. उन्होंने बताया कि साल 1999 के आसपास उन्होंने पहली बार एप्पल कंप्यूटर देखा था, जिसे उस समय सनी देओल इस्तेमाल कर रहे थे.
प्रीति जिंटा, बॉबी देओल अपने दोस्तों के साथ, फोटो- इंस्टाग्राम
जब प्रीति जिंटा पर चिल्लाने लगे थे सनी देओल
प्रीति ने एक और दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए कहा कि लैंडलाइन वाले दिनों में एक रात उन्होंने बॉबी देओल से बात करने के लिए फोन किया था, लेकिन कॉल सनी देओल ने उठा लिया. उन्होंने हंसते हुए याद किया कि सनी ने फोन उठाते ही कहा, "ये भी कोई टाइम है कॉल करने का." वह चिल्लाने लगे.
प्रीति जिंटा और सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम
प्रीति जिंटा और सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम
बंटवारा 1947 के सेट पर सनी ने यूं प्रीति का किया सपोर्ट
मीडिया से बातचीत के दौरान प्रीति जिंटा ने शूटिंग के पहले दिन का किस्सा भी शेयर किया. प्रीति ने हंसते हुए कहा, "पहले ही दिन उन्होंने फिल्म का सबसे मुश्किल सीन रख दिया था. मैं काफी नर्वस थी और बार-बार सनी जी की तरफ देख रही थी कि अब क्या करूं?" एक्ट्रेस के मुताबिक, सनी ने मुस्कुराते हुए उनसे कहा, "टेंशन मत लो, उन्हें रीटेक्स पसंद हैं... पहले कुछ खा लो जाकर?" इस छोटे से जेस्चर ने उनका आत्मविश्वास बढ़ा दिया और शूटिंग शुरू होते ही सारी घबराहट खत्म हो गई.
बंटवारा 1947 फिल्म का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम
बंटवारा 1947 फिल्म का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम
