Ajay Devgn: जब नॉनवेज खाने की वजह से बंद हो गई अजय देवगन की मूवी, जानिए ये दिलचस्प किस्सा

साल 2000 में अजय देवगन और संजय दत्त साथ में एक फिल्म बीहड़ करने वाले थे. इस मूवी को मिलन लुथरिया निर्देशित करने वाले थे. सबकुछ फाइनल होने के बाद भी मूवी बन नहीं सकी.

अजय देवगन को आखिरी बार एक्शन फिल्म भोला में तब्बू के साथ देखा गया था. यह फिल्म मार्च में रिलीज हुई थी. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. अब वो अपनी अपकमिंग फिल्म मैदान को लेकर सुर्खियों में है. इस बीच आपको एक किस्सा बताते है जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे. अजय की एक मूवी नॉनवेज खाने की वजह से डिब्बाबंद हो गई थी. आपको पूरा किस्सा बताते है.

फिल्म बीहड़ में काम करने वाले थे अजय देवगन

साल 2000 में अजय देवगन और संजय दत्त साथ में एक फिल्म बीहड़ करने वाले थे. इस मूवी को मिलन लुथरिया निर्देशित करने वाले थे और ये बंटी वालिया, कुमार गौरव और बबलू पचीसिया द्वारा निर्मित था. सबकुछ फाइनल होने के बाद भी मूवी बन नहीं सकी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बबलू शाकाहारी थे और मिलन नॉनवेज खाते थे. बबलू के ऑफिस में नॉनवेज खाना लाना मना था. इस बात से मिलन बेखबर थे.

https://www.instagram.com/p/CsIjRuVt3t1/?hl=en

किस बात पर हुई मिलन लुथरिया और बबलू में लड़ाई?

एक दिन फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर बात करने के लिए मिलन लुथरिया, बबलू पचीसिया के ऑफिस पहुंचे. वो दोपहर का वक्त था और उन्होंने खाने में नॉन वेज मंगा लिया और खाने लगे. तभी बबलू वहां आ गए और उन्हें नॉन वेज अपने ऑफिस में खाते देख आग-बबूला हो गए. जिसके बाद दोनों के बीच इस बात को लेकर काफी लड़ाई हुई. नतीजा ये निकला कि मूवी डिब्बाबंद हो गई.

https://www.instagram.com/p/CmGe22_o0CK/?hl=en

अजय देवगन की आने वाली फिल्में

गौरतलब है कि अजय देवगन की लाइन अप में लंबे समय से विलंबित स्पोर्ट्स ड्रामा मैदान, औरों में कहां दम था और सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त शामिल है, जो अगले अगस्त में रिलीज होने की उम्मीद है. इसके अलावा मैदान में अजय देवगन एक कुशल भारतीय कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाई है. इसमें प्रियामणि और गजराज राव भी अहम भूमिका में है. अमित शर्मा द्वारा निर्देशित, यह भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग (1952 और 1962 के बीच) पर आधारित है.

Also Read: Vidya Balan: स्कूल में विद्या बालन की सीनियर थी बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीना, एक्ट्रेस बोली- एक दिन मेरी मां…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >