‘वेलकम टू द जंगल’ ने सोमवार को मचाया धमाल या फीका पड़ा जादू? चार दिन का कलेक्शन चौंकाने वाला

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 4: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के पहले सोमवार को अच्छी कमाई की. इसका कुल कलेक्शन 70 करोड़ के पार पहुंच गया है. आइए चौथ दिन के आंकड़े आपको बताते हैं.

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को डायरेक्टर अहमद खान ने बनाया है. इसमें कॉमेडी, एक्शन और मल्टीस्टार कास्ट का तगड़ा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. 26 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन रिपोर्ट आ गया है.

Welcome to the Jungle Box Office: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को करीब 8.50 करोड़ की कमाई की है. यह रविवार के मुकाबले थोड़ी गिरावट जरूर है, लेकिन वर्किंग डे होने के बावजूद यह परफॉर्मेंस मजबूत मानी जा रही है. फिल्म की शुरुआत काफी शानदार रही थी-

  • शुक्रवार: 15.25 करोड़ नेट
  • पेड प्रीव्यू: 3.75 करोड़
  • शनिवार: 20 करोड़
  • रविवार: 24.75 करोड़
  • सोमवार: 8.50 करोड़

इन आंकड़ों के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन करीब 72.25 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 85.67 करोड़ तक पहुंच चुका है.

Welcome to the jungle box office collection day 4, photo-sacnilk

Welcome to the Jungle Plot: कहानी में क्या है खास

वेलकम टू द जंगल’ की कहानी जंगल के बीच चल रहे एक अनोखे मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें गैंगस्टर, अपराधी और कई अजीबोगरीब किरदारों की एंट्री होती है, जो एक फिल्म शूट जैसे दिखने वाले ऑपरेशन को पूरी तरह उलझा देते हैं. धीरे-धीरे हालात कॉमेडी, एक्शन और कन्फ्यूजन के ऐसे रोलरकोस्टर में बदल जाते हैं, जहां हर किरदार अपनी ही दुनिया में फंसा नजर आता है. फिल्म का टोन पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भरपूर है, जो ऑडियंस को हंसाने के साथ-साथ लगातार जोड़े रखता है.

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की दोस्ती पर क्या बोले फिरोज नाडियाडवाला?

फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने एएनआई से अपने इंटरव्यू में बताया कि अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ उनका रिश्ता सालों पुराना है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ काम का रिश्ता नहीं, बल्कि दशकों पुरानी दोस्ती है जो समय के साथ और मजबूत हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में ऐसे रिश्ते बहुत कम देखने को मिलते हैं जो इतने लंबे समय तक टिके रहे.

यह भी पढ़ें– Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >