Waves 2025: पंचायत ने बढ़ाया OTT का मान, बनी इतिहास रचने वाली पहली वेब सीरीज

Waves 2025: मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में 1 मई से 4 मई तक होने वाले वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में पंचायत इतिहास रचने के लिए तैयार है. शो के निर्माता और कलाकार समिट में एक विशेष सत्र के लिए एकत्रित होंगे. वेव्स का उद्देश्य भारत को मनोरंजन और रचनात्मक नवाचार के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है.

Waves 2025: वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) 2025 मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ. यह समिट 1 मई से 4 मई तक चलेगा. इस इवेंट में हिट TVF वेब सीरीज पंचायत इतिहास रचने के लिए तैयार है. इस दौरान डिजिटल मीडिया पर क्षेत्रीय कहानी कहने की कला को फिर से परिभाषित करने में योगदान के लिए पंचायत को सम्मानित किया जाएगा. सेशन फॉर द ऑनर का टाइटल है, ‘पंचायत ग्रासरूट स्टोरीटेलिंग का निर्माण’

पंचायत ने इतिहास रचा

यह सेशन वेव्स समिट 2025 के तीसरे दिन होगा और पंचायत के कलाकार, जिनमें जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव और फैसल मलिक शामिल होंगे. वेब सीरीज पंचायत एक शहरी इंजीनियरिंग ग्रैजुएट के अनुभवों से संबंधित है, जो गांव की संस्कृतियों से अपरिचित है. अपनी डिग्री पूरी करने के बाद उसे उत्तर प्रदेश के फुलेरा नामक एक सुदूर गांव में ग्राम पंचायत के सचिव के रूप में नौकरी मिल जाती है.

वेव्स 2025 समिट का उद्देश्य

इस समिट का उद्देश्य भारत की आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करना है, साथ ही क्रिएटर इकॉनमी को बढ़ावा देना है. इसका आयोजन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से किया जाता है. इसकी टैगलाइन है, “क्रिएटर्स को जोड़ना, देशों को जोड़ना” है. PMO के अनुसार, वेव्स 2025 में 90 से अधिक देशों के प्रतिभागी भाग लेंगे, जिनमें 10,000 से अधिक प्रतिनिधि, 1,000 क्रिएटर, 300 से अधिक कंपनियां और 350 से अधिक स्टार्टअप शामिल हैं. इसमें 42 पूर्ण सत्र, 39 ब्रेकआउट सत्र और 32 मास्टरक्लास शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप, पहले दिन छापे इतने नोट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >