War 2 Records: ऋतिक की वॉर 2 ने सलमान की सिकंदर का रिकॉर्ड किया चकनाचूर, अब इन 3 सुपरस्टार्स की फिल्में टारगेट पर

War 2 Records: 14 अगस्त को ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 का मुकाबला रजनीकांत की कुली से हुआ, जिसे साल का सबसे बड़ा क्लैश कहा गया. कुली दो दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई, वहीं वॉर 2 ने भी ओपनिंग से धमाल मचाया. चार दिन में फिल्म ने 142.71 करोड़ कमाकर नया रिकॉर्ड बना दिया.

War 2 Records: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 का मुकाबला 14 अगस्त को रजनीकांत की कुली से हुआ था, जिसे साल का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश माना जा रहा है. इसके बावजूद फिल्म ने शुरुआत से ही मजबूत पकड़ बना रखी है. कुली जहां महज दो दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई. जबकि वॉर 2 ने भी शानदार ओपनिंग दी और दूसरे दिन की कमाई से सभी को चौंका दिया. अबतक चार दिन में फिल्म ने 142.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. मूवी ने अब कौन सा रिकॉर्ड बना लिया, ये बताते हैं.

‘वॉर 2’ ने बनाया रिकॉर्ड

ऋतिक रोशन की बिग-बजट फिल्म वॉर 2 लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने वाली है. साल 2025 में रिलीज हुई 25 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड को मूवी ने तोड़ दिया. अब फिल्म ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का लाइफटाइम कलेक्शन (113.62 करोड़ रुपये) और सलमान खान की ‘सिकंदर’ (110.36 करोड़) के रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया है. अब फिल्म की नजर अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5′(183.38 करोड़ रुपये), अजय देवगन की ‘रेड 2′(173.44 करोड़ रुपये) और आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ (166.18 करोड़ रुपये) पर है.

जूनियर एनटीआर ने फैंस को इस वजह से कहा शुक्रिया

जूनियर एनटीआर ने भी वॉर 2 में अपने किरदार विक्रम की एक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “मैं आप सभी का वॉर 2 के लिए प्यार देख रहा हूं और आप सबको बदले में ढेर सारा प्यार भेज रहा हूं. बहुत अच्छा लग रहा है कि हमारी फिल्म, जिसे हमने पूरे जुनून के साथ बनाया, उसे इतना शानदार सपोर्ट मिल रहा है. उनके पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सर बधाई हो. एक यूजर ने लिखा, आपका बॉलीवुड में स्वागत है.

यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड धमाका, ब्लॉकबस्टर बनी या हुई बुरी तरह फ्लॉप? कलेक्शन ने चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >