War 2 Final Box Office Collection: ‘वॉर 2’ की थमी कमाई, बनी 2025 और ऋतिक रोशन के करियर की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर, सैयारा-छावा से हुई पीछे

War 2 Final Box Office Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ ने भारत में 236.54 करोड़ और दुनियाभर में 364.34 करोड़ कमाए. इसी के साथ यह ऋतिक के करियर की और 2025 की तीसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. आइए रिपोर्ट जानते हैं.

War 2 Final Box Office Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपना सफर पूरा कर लिया है, लेकिन यह उम्मीदों के मुताबिक हिट नहीं बन पाई. बावजूद इसके फिल्म ने बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है.

दरअसल, लगभग 325 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं से कुल 236.54 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें से 177.58 करोड़ सिर्फ हिंदी पट्टी से आए. तेलुगु और तमिल वर्जन से बाकी का कलेक्शन हुआ. अब इन आंकड़ों के साथ यह 2025 की दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

वॉर 2 बनी 2025 की तीसरे सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म

वॉर 2 पहले हफ्ते में शानदार 209.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग करने के बावजूद फिल्म आगे चलकर रफ्तार पकड़ने में नाकाम रही और आखिरकार वाईआरएफ को करीब 80 करोड़ का नुकसान हुआ. विदेशों (ओवरसीज) में फिल्म ने लगभग 81.75 करोड़ रुपये जुटाए और इस तरह इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 364.34 करोड़ पर सिमट गई.

यह आंकड़ा इसे 2025 की दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनाता है. पहले स्थान पर छावा (827.06 करोड़) और दूसरे पर सैय्यारा (570.67 करोड़) हैं. हालांकि भारत में ‘वॉर 2’ चौथे स्थान पर रही और ‘महावतार नरसिम्हा’ (249.52 करोड़) से पीछे रह गई.

वीक वाइज कलेक्शन (सभी भाषाओं)

  • पहला हफ्ता (8 दिन): 204.25 करोड़
  • दूसरा हफ्ता: 27 करोड़
  • तीसरा हफ्ता : 4.9 करोड़
  • चौथा हफ्ता: 0. 39 करोड़

नेट कलेक्शन टोटल: 236.54 करोड़

ऋतिक रोशन की ग्लोबली तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर

वॉर 2 (236.54 करोड़) इन आकड़ों के साथ, ग्लोबली ऋतिक रोशन की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी, जिसमें पहले स्थान पर वॉर (466.82 करोड़) और दूसरे पर कृष 3 (374 करोड़) है.

यह भी पढ़े: Coolie Closing Box Office Collection: रजनीकांत की ‘कुली’ का थिएटर रन खत्म, फिर भी रच गई इतिहास, बनी दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >