War 2 Box Office: ओवरसीज वॉर 2 बनी YRF स्पाई यूनिवर्स की दूसरी सबसे कम कमाऊ फिल्म, इन 3 के रिकॉर्ड को महज तोड़ा

War 2 Box Office: ऋतिक रोशन स्टारर ‘वॉर 2’ जब रिलीज हुई थी, तो दर्शकों को लगा कि ये बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला देगी और छावा, सैयारा जैसी फिल्मों को पछाड़ देगी. हालांकि ऐसा नहीं हो पाया. ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर वॉर 2 महज 81.75 करोड़ की कमाई कर पाई और इसने हाउसफुल 5 और सितारे जमीन पर का रिकॉर्ड तोड़ा. इसके अलावा वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में दूसरी सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई.

War 2 Box Office: ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. इसने भारत में 236 करोड़ की कमाई की. वहीं दुनियाभर में इसका कलेक्शन 364 करोड़ के करीब रहा. हालांकि ओवरसीज में इसे उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली. अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में जगह बनाने में नाकाम रही और वाईआरएफ स्पाई की दुनिया में दूसरी सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बन गई.

वॉर 2 ने ओवरसीज में कितनी कमाई की?

वॉर 2 से उम्मीद की जा रही थी कि यह सैयारा, छावा और 2025 में आने वाली हर बॉलीवुड रिलीज को आसानी से मात दे देगी, लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर महज 81.75 करोड़ ही कमाए. ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर यह फिल्म 2025 में किसी भी बॉलीवुड फिल्म की ओवरसीज में कमाई के मामले में तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई. यह हाउसफुल 5 (70 करोड़) और सितारे जमीन पर (69.5 करोड़) और एक था टाइगर से आगे निकल गई, लेकिन छावा (100.90 करोड़) और सैयारा (172.20 करोड़) से पीछे रह गई.

वॉर 2 वर्सेज वॉर ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अयान मुखर्जी की फिल्म सिद्धार्थ आनंद की पुरानी फिल्म की कमाई की बराबरी भी नहीं कर पाई. 2019 में, वॉर ने अंतर्राष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर 91.58 करोड़ की कमाई की थी. सीक्वल 10 करोड़ से इस आंकड़े से चूक गया.

ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर YRF की स्पाई यूनिवर्स पर एक नजर

  • पठान – 412 करोड़ (जापान रिलीज सहित)
  • टाइगर जिंदा है – 128 करोड़
  • टाइगर 3 – 125 करोड़
  • वॉर – 91.58 करोड़
  • वॉर 2 – 83 करोड़
  • एक था टाइगर – 57 करोड़

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Day 8: आठवें दिन ‘बागी 4’ की कमाई में आया गिरावट या उछाल? 50 करोड़ के क्लब में शामिल होने से सिर्फ इतने दूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >