War 2 Box Office Collection Day 14: ‘वॉर 2’ की रिकॉर्ड ओपनिंग के बाद अब सुस्त पड़ा कलेक्शन, कुल कमाई में कितना कमाया? जानें

War 2 Box Office Collection Day 14: ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म का अबतक कुल कलेक्शन 227.29 करोड़ पर पहुंचा है. ऐसे में फिल्म ने 14वें दिन कितना कमाया, आइये बताते हैं.

War 2 Box Office Collection Day 14: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर ‘वॉर 2’ ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था. 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई इस बिग बजट एक्शन फिल्म ने 52 करोड़ से ओपनिंग करके साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर का खिताब अपने नाम किया.

यही नहीं फिल्म ने शुरुआती हफ्ते में रिकॉर्डतोड़ कमाई की और वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया. लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार धीमी हो चुकी है और कलेक्शन लगातार गिरावट पर है. पिछले दिनों तो फिल्म ने महज 2 करोड़ कमाए. अब आइए 14वें दिन का कारोबार कितना हुआ, बताते हैं.

वॉर 2 डे 14 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा?

सैकनिल्क की शुरूआती रिपोर्ट (सुबह 9 बजे तक) के मुताबिक, रिलीज के 14वें दिन ‘वॉर 2’ ने महज 0.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म की कुल नेट कमाई भारत में 227.29 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि, शाम तक के आंकड़े आने के बाद फिल्म के प्रदर्शन के बारे में कुछ कहा जा सकता है.

वॉर 2 डे वाइज रिपोर्ट (भारत नेट)

War 2 Box Office Collection Day 1- 52 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 2- 57.35 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 3- 33.25 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 4- 31.3 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 5- 8.4 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 6- 9 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 7- 5.59 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 8: 4.71 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 9: 4 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 10: 6.2 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 11: 7.25 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 12: 2.15 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 13: 2.76 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 14: 0.03 करोड़ (Early Reports)

War 2 Total Collection- 227.29 करोड़

यह भी पढ़े: Param Sundari को ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से कम्पेयर करने पर जाह्नवी-सिद्धार्थ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक तारीफ की तरह है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >