Viral Video: 'द रोशन्स' की पार्टी में एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने ढाया कहर, फैंस बोले- बॉलीवुड की असली फैशन क्वीन

Viral Video: बॉलीवुड की ग्लैमरस और स्टाइलिश एक्ट्रेस रेखा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वह 'द रोशन्स' की पार्टी में अपने शानदार लुक से चार चांद लगाते हुए नजर आ रही हैं.

Viral Video: ऋतिक रोशन की नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘द रोशन्स’ के लिए रविवार को एक पार्टी आयोजित की गई, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने शिरकत की. लेकिन हमेशा की तरह एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने लोगों का सारा ध्यान अपनी ओर खींचा. एक्ट्रेस ने पार्टी में अपने ग्लैमरस लुक से महफिल लूट ली. वह इस इवेंट में ब्लैक और वाइट ऑउटफिट में नजर आईं. इसके साथ एक्ट्रेस ने एक गोल्डन स्लिंग बैग कैरी किया था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था. उनका यह वीडियो वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हुए लिखा, ‘बॉलीवुड की असली फैशन क्वीन.’ फैंस भी लगातार उनकी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, इनकी खूबसूरती से इनके उम्र का पता ही नहीं चलता है.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘रेखा मैम आपका कोई जवाब नहीं.’

यह भी देखें: Viral Video: अचानक कॉन्सर्ट में बादशाह ने चिल्लाकर कहा- फ्री समय रैना, ऑडियंस ने किया ऐसे रिएक्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >