Viral Video: अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी ने किसे कहा 'I Love You'? सामने आई आराध्या की प्यारी वीडियो ने बटोरी लाइमलाइट

Viral Video: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जोर से चिल्लाते हुए 'आई लव यू' कहती हैं और फ्लाइंग किस देती हैं.

Viral Video: बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक इवेंट में कैमरे की तरफ देखते हुए ‘आई लव यू’ चिल्लाती हैं और फिर फ्लाइंग किस देती हैं. अब इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कंफ्यूज हो गए हैं कि आखिर आराध्या सरेआम किसपर अपना प्यार लुटा रही हैं. तो हम आपको बता दें कि आराध्या का यह वीडियो साल 2024 में दुबई में आयोजित SIIMA अवॉर्ड सेरेमनी का है, जिसमें ऐश्वर्या राय को फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन: II’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था. जब एक्ट्रेस अवार्ड लेने के लिए स्टेज पर जाती हैं, तब आराध्या खुशी से अपनी मां की तरफ देखते हुए ‘आई लव यू’ कहती हैं और फिर फ्लाइंग किस देती हैं. इस वीडियो पर फैंस की लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है. एक यूजर ने कहा, ‘मां-बेटी का प्यार हो तो ऐसा हो.’ दूसरे ने कहा, ‘कितनी प्यारी है आराध्या.’

यह भी पढ़े: Viral Video: मोनालिसा की कजरारी आखों के साथ आवाज में भी है जादू, 26 साल पुराने गाने को गाते हुए वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >