Viral Video: क्या खुद कार ड्राइव कर अपने ‘वीरू’ धर्मेंद्र से मिलने उनके घर पहुंचे अमिताभ बच्चन? चर्चा तेज

Viral Video: 89 वर्षीय अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आए हैं. इस बीच अमिताभ बच्चन को उनके घर के बाहर स्पॉट किया गया. अब बिग बी का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर छा रहा है और फैंस की प्रतिक्रिया बटोर रहा है.

Viral Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत में अब सुधार हो रहा है. हाल ही में उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ दिनों तक उनका इलाज चला. अब अच्छी खबर यह है कि 89 वर्षीय अभिनेता अस्पताल से छुट्टी लेकर बुधवार की सुबह घर लौट आए हैं और डॉक्टर अब उनका इलाज घर पर ही कर रहे हैं. इस बीच अमिताभ बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद कार चलाकर ‘ही-मैन’ के घर के बाहर स्पॉट हुए. इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है और फैंस उनकी दोस्ती की मिसालें दे रहे हैं.

यहां देखें अमिताभ बच्चन का वायरल वीडियो-

क्या धर्मेंद्र के घर पहुंचे अमिताभ बच्चन?

धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद, उनके पुराने दोस्त और ‘शोले’ को-स्टार अमिताभ बच्चन को उनके घर के बाहर स्पॉट किया गया. अमिताभ को अपनी कार में बैठे देखा गया, जबकि बाहर मीडिया और फैंस की भारी भीड़ मौजूद थी. फैंस और फोटोग्राफर्स सभी धर्मेंद्र की सेहत से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए उनके घर के बाहर जुटे हुए थे.

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अमिताभ बच्चन धर्मेंद्र से मुलाकात करने घर के अंदर गए थे या नहीं, लेकिन उनके आगमन से फैंस के बीच खुशी और जिज्ञासा दोनों देखी गईं.

धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की दोस्ती

धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की दोस्ती फिल्म इंडस्ट्री में मिसाल मानी जाती है. दोनों ने साल 1975 की सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ में साथ काम किया था, जिसमें उन्होंने ‘वीरू’ और ‘जय’ का किरदार निभाया था. उनकी ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग ने दर्शकों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी और यह दोस्ती रियल लाइफ में भी उतनी ही मजबूत रही है.

अमिताभ बच्चन कई मौकों पर धर्मेंद्र के प्रति अपने सम्मान और स्नेह का इजहार कर चुके हैं और धर्मेंद्र भी हमेशा बिग बी को अपना प्रिय मित्र बताते हैं.

धर्मेंद्र की हेल्थ पर अपडेट

फिलहाल धर्मेंद्र की सेहत स्थिर बताई जा रही है और वे घर पर आराम कर रहे हैं. परिवार के मुताबिक, डॉक्टर नियमित रूप से उनकी हेल्थ मॉनिटरिंग कर रहे हैं और अभिनेता धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Dharmendra Health Update: हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद डॉक्टर ने धर्मेंद्र की हेल्थ पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरी संतुष्टि के साथ घर गए हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >