60 साल की उम्र में गौरी संग आमिर खान के रिलेशनशिप को लेकर विक्रम भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जैसे-जैसे लाइफ आगे बढ़ती…

आमिर खान ने कुछ समय पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी को मीडिया से मिलवाया. जिसके बाद गौरी के साथ कई बार एक्टर स्पॉट हुए. इस बीच उनके 60 साल की उम्र में गौरी को डेट करने पर फिल्ममेकर विक्रस भट्ट ने रिएक्ट किया है.

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. हाल ही में आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर मीडिया के सामने रिवील किया कि वह गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं. जब से एक्टर ने ये बताया है तब से ही गौरी के बारे में फैंस जानने के लिए उत्सुक है. गौरी एक छह साल के बच्चे की मां हैं. अब आमिर के 60 साल की उम्र गौरी को डेट करने पर रिएक्ट किया है. चलिए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

विक्रम भट्ट ने आमिर के 60 साल की उम्र में गौरी संग रिलेशनशिप पर किया रिएक्ट

विक्रम भट्ट ने ईटाइम्स संग इंटरव्यू में कहा कि ‘जब मैं 50 साल की उम्र में शादी कर सकता हूं, तो आमिर खान 60 की उम्र में पार्टनर क्यों नहीं खोज सकते. उम्र सिर्फ एक नंबर है. खुशी पाने में कोई उम्र नहीं होती. जैसे-जैसे लाइफ आगे बढ़ती है, यह किसी रिश्ते और कामुकता के रोमांच के बारे में नहीं रह जाता. यह धीरे-धीरे साथ निभाने और अकेले न रहने के एहसास पर ज्यादा केंद्रित हो जाती है. कोई ऐसा हो जो आपका हाथ थामे, आपको समझे, और यह कहे कि सब ठीक हो जाएगा. अगर आमिर को कोई ऐसा मिला है, तो मैं उसके लिए बहुत खुश हूं. मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि वह एक बहुत अच्छा इंसान है और खुश रहने का हकदार है.’

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीपुरानी फिल्मों का नया जादू: क्यों री-रिलीज हो रही हैं हिट और दर्शकों को क्यों भा रही हैं? 

आमिर की लेडी लव गौरी बेंगलुरु से हैं

हाल ही में आमिर खान ने अपनी लेड लव गौरी को मीडिया से मिलवाते हुए कहा था, मुझे लगा ये एक अच्छा मौका है आपसे गौरी को मिलवाने का, और अब हमें इसे छिपाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वह शाहरुख खान और सलमान खान से मिली है. वह बेंगलुरु से है और हमलोग एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं. हालांकि आमिर ने ये क्लियर किया था कि वह दोनों एक-दूसरे के साथ डेढ़ साल से हैं. गौरी से पहले आमिर ने किरण राव से शादी की थी और उनका एक बेटा आजाद भी है. दोनों ने साल 2021 में तलाक लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >