Rashmika Mandanna को डेट करने पर फाइनली विजय देवरकोंडा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी केमिस्ट्री की कोई…

Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की डेटिंग रूमर्स अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है. दोनों को अक्सर एक दूसरे संग सीक्रेटली छुट्टियां मनाते देखा जाता है. अब साउथ एक्टर ने इसपर रिएक्ट किया है.

Rashmika Mandanna: साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने कई सुपरहिट फिल्में दी है. फीमेल फैंस उनकी स्मार्टनेस की दीवानी है. हालांकि विजय जिस हसीना के दीवाने हैं, वह कोई और नहीं बल्कि रश्मिका मंदाना है. दोनों स्टार्स की डेटिंग रूमर्स सोशल मीडिया पर छाई रहती है. अब एक्टर ने इसपर रिएक्ट किया है.

रश्मिका मंदाना को डेट करने पर क्या बोले विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा से हाल ही में पूछा गया कि उनकी और रश्मिका की डेटिंग की खबरें छाई रहती है, क्या आप रिलेशनशिप में है. इसपर फिल्मफेयर संग बात करते हुए एक्टर ने जवाब दिया, “अंदरूनी लोगों से पूछिए.” उन्होंने अफवाहों की सीधे न तो पुष्टि की ना ही खंडन किया. रश्मिका के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में पूछे जाने पर, विजय ने कहा, “मैंने रश्मिका के साथ ज्यादा फिल्में नहीं की हैं. मुझे और काम करना चाहिए. वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं और एक खूबसूरत महिला हैं. इसलिए केमिस्ट्री की कोई प्रोब्लम नहीं होनी चाहिए.”

रश्मिका मंदाना में क्या है अच्छी क्वालिटी

विजय ने रश्मिका के पर्सनैलिटी पर भी बात की. उन्होंने कहा, “अच्छी खूबियां यह हैं कि वह बहुत मेहनती हैं. वह अपनी इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प से किसी भी चीज को हरा सकती हैं. वह बहुत दयालु हैं और अपने ऊपर सभी की खुशी को प्राथमिकता देती हैं. बुरा- उन्हें थोड़ा संतुलन बनाने की जरूरत है.” विजय को आखिरी बार ‘द फैमिली स्टार’ में देखा गया था. बता दें कि न तो रश्मिका ना ही विजय ने आजतक एक दूसरे को डेट करने पर कोई रिएक्शन दिया है.

यह भी पढ़ें- Phir Hera Pheri 3: सुनील शेट्टी ने परेश रावल के हेरा फेरी 3 छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बाबू भैया के बिना श्याम…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >