फिल्म फ्लॉप होने पर कर्ज में डूब गया था बॉलीवुड का ये हैंडसम हंक, होना पड़ा सर्कस में शामिल, पाई-पाई जोड़कर ऐसे लौटाए पैसे

विद्युत जामवाल ने क्रैक को प्रोड्यूस किया था. 45 करोड़ में बनी फिल्म औंधे मुंह बॉक्स ऑफिस पर गिर पड़ी और सिर्फ 17 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पाई.

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल पिछली बार फिल्म क्रैक: जीतेगा तो जिएगा में नजर आए थे. मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था और एक्टर ने जोर-शोर से इसका प्रमोशन भी किया था. हालांकि फिल्म ने उम्मीद से उलटा बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म किया. मूवी बुरी तरह से फ्लॉप हुई और कमाई भी नहीं कर पाई. इस वजह से एक्टर को काफी नुकसान उठाना पड़ा. इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था और बताय कि उन्हें सर्कस में भी काम करना पड़ा.

क्रैक के फ्लॉप होने के बाद विद्युत जामवाल को काफी नुकसान झेलना पड़ा

विद्युत जामवाल ने क्रैक को प्रोड्यूस किया था. 45 करोड़ में बनी फिल्म औंधे मुंह बॉक्स ऑफिस पर गिर पड़ी और सिर्फ 17 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पाई. फिल्म फ्लॉप होने पर एक्टर का बहुत घाटा हुआ. जूम के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि, “क्रैक सिनेमाघरों में रिलीज हुई और उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. यह पहली बार है जब मैंने इसे प्रोड्यूस किया है और इसमें मैंने बहुत सारा पैसा खो दिया. सबसे जरूरी था कि इससे कैसे मैं निपटूंगा.”

विद्युत जामवाल बोले-तीन महीने बाद मैं…

विद्युत जामवाल ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, “क्रैक की रिलीज के बाद मैंने एक फ्रेंच सकर्स ज्वाइन कर लिया. वहां मैंने 14 दिन कॉन्टॉर्शनिस्ट के साथ बिताया. ये वह लोग होते हैं जो अपनी शरीर के जरिए करोड़ों लोगों तक पहुंचते हैं और ये मुमकिन नहीं होता. एक्टर ने बताया कि, जब मैंने उन्हें परफॉर्म करते देखा तो मुझे लगा कि ये लोग आखिर क्या कर रहे हैं. ये बहुत अमेजिंग है. उसके बाद मैं घर लौट आया और सोचा ठीक है, मैंने इतने करोड़ रुपए खो दिए और मुझे कोई आइडिया नहीं मैं कभी यह सब खो दूंगा, तो मैं क्या करूंगा. उसके तीन महीने बाद मैं कर्ज से फ्री हो गया. ये एक मिरैकल है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >