Vidya Balan: स्टेज पर परफॉर्मेंस देते वक्त गिर पड़ी थी विद्या बालन, अब बोलीं मजुंलिका’- शो मस्ट गो ऑन सुना था…

‘आमी जे तोमार 3.0’ गाने पर डांस करते हुए स्टेज पर विद्या बालन गिर पड़ी थी. हालांकि उन्होंने अपना डांस नहीं रोका और डांस करती रही. उनकी इस अदा पर फैंस फिदा हो गए और अब इसपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया.

विद्या बालन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर चर्चा में है. हाल ही में माधुरी दीक्षित और विद्या ने भूल भुलैया 3 के सॉन्ग अमी जे तोमार 3.0 पर साथ में स्टेज पर परफॉर्म किया था. दोनों के डांस को फैंस ने खूब सराहा और उनके डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया. हालांकि परफॉर्मेंस के दौरान विद्या का बैलेंस बिगड़ गया और वह स्टेज पर गिर पड़ी. अब इस ऑन-स्टेज हादसे पर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है. आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

विद्या बालन ने स्टेज पर अचनाक गिरने पर अपनी प्रतिक्रिया दी

मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस ‘अमी जे तोमार 3.0’ सॉन्ग का लॉन्च इवेंट रखा गया. इस दौरान माधुरी दीक्षित संग डांस करते हुए विद्या बालन का बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई. अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा, द शो मस्ट गो ऑन सुना था, अब निभा भी लिया. माधुरी दीक्षित के साथ स्टेज शेयर कर बहुत खुश हूं. उन्होंने दर्शकों सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा, जिन्होंने उन्हें मैसेज और सोशल मीडिया के जरिए प्यार भेजा.

फैंस बोले- दिल खोलकर आपने डांस किया

विद्या बालन के वीडियो पर यूजर्स खूब सारे कमेंट्स कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सुन्दर और भव्य. एक यूजर ने लिखा, दिल खोलकर आपने डांस किया. वहीं, फिल्म ‘भूल भुलैया 3‘ कि रिलीज होने में सिर्फ चार दिन बच गए है. मूवी फाइनली 1 नवंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म में कार्तिक आर्यन रूह बाबा के रोल में दिखेंगे, जबकि तृप्ति डिमरी की इसमें एंट्री हुई है. इसके अलावा मूवी में राजपाल यादव, संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. इसके अलावा 1 नवंबर को अजय देवगन की सिंघम अगेन भी रिलीज हो रही है.

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again: बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के क्लैश होने पर माधुरी दीक्षित बोलीं- भविष्यवाणी करना…

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3: रिलीज से पहले ही कार्तिक आर्यन ने फिल्म को लेकर खोले राज, दर्शकों को देखने मिलेगा सरप्राइज एलिमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >