Viduthalai Part 2 OTT: 240 देशों में विजय सेतुपति की क्राइम-थ्रिलर ने ली इस OTT पर एंट्री, जानें कहां करें स्ट्रीम

Viduthalai Part 2 OTT: विजय सेतुपति की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘विदुथलाई’ का दूसरा भाग ‘विदुथलाई पार्ट 2’ आज अपना ओटीटी डेब्यू कर चूका है. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ऐसे में आइए बताते हैं कहां स्ट्रीम हुई फिल्म.

Viduthalai Part 2 OTT: साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘विदुथलाई’ का दूसरा भाग ‘विदुथलाई पार्ट 2’ ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक दे चूका है. विजय के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुकी है. वेत्रीमारन की निर्देशित यह फिल्म पिछले साल 2024 में 17 जनवरी के दिन थिएटर्स में रिलीज हुई थी. ऐसे में आइए अब फिल्म के डिजिटल डेब्यू का इंतजार कर रहे दर्शकों को बता दें कि फिल्म का दूसरा भाग किस ओटीटी पर रिलीज हुआ है.

किस ओटीटी पर रिलीज हुई विदुथलाई पार्ट 2?

विजय सेतुपति की यह क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘विदुथलाई पार्ट 2’ आज 19 जनवरी के दिन अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हो गई है. इसकी अन्नोउंसमेंट शनिवार को अमेजन प्राइम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए किया था. विजय स्टारर इस फिल्म में मंजू वारियर, गौतम वासुदेव, राजीव मेनन और अनुराग कश्यप मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं.

240 देशों में स्ट्रीम हुई फिल्म

विजय की ‘विदुथलाई पार्ट 2’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत समेत पूरी दुनिया में 240 देशों में तमिल भाषा में स्ट्रीम होगी, साथ ही इसे तेलुगु में भी डब किया जाएगा. अब फिल्म के दर्शक दोनों पार्ट्स को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

फिल्म के निर्देशक ने जाहिर की खुशी

‘विदुथलाई पार्ट 2’ फिल्म के निर्देशक वेत्रीमारन ने फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘विदुथलाई’ को तैयार करने का सफर उनके लिए बेहद खास रहा है. दूसरे भाग में उन्होंने फिल्म की कहानी को और गहराई से दर्शाने का प्रयास किया है. अब फिल्म के ओटीटी डेब्यू से वह काफी उत्साहित हैं और विश्व स्तर के दर्शकों को इसे दिखाना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने फिल्म के क्रू और कलाकारों की भी खूब तारीफ की.

यह भी पढ़े: The Diplomat: थिएटर्स में कब आएगी जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’? सामने आई नई रिलीज डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >