VIDEO: 10 साल बाद 'कजरा रे' पर फिर नाचे ऐश्वर्या-अभिषेक, इस बार अमिताभ नहीं बेटी आराध्या ने दिया साथ

VIDEO: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन हाल ही में बेटी आराध्या के साथ अपनी कजिन की शादी में पहुंचे. यहां उन्होंने अपने 10 साल पुराने आइकॉनिक गाने 'कजरा रे' पर खूब ठुमके लगाए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

VIDEO: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को लेकर बीते दिन खबरें थीं कि दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. हालांकि इसपर दोनों ने कोई रिएक्ट तो नहीं किया, लेकिन अब साथ में उनकी पब्लिक अपीयरेंस से यह बात साफ़ हो गया है कि वो खबरें झूठी थीं. इस बीच ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक फैमिली वेडिंग पहुंचे, जहां की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वीडियो में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ अपने 2025 के पॉपुलर गाने ‘कजरा रे’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में तीनों का ताल-मेल, एक्सप्रेशन और स्टेप्स सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है.

अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘इन्हें एक साथ देखकर बहुत अच्छा लग रहा है,’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कितने वक्त बाद ये दोनों एक साथ हुए.’

यह भी पढ़े: VIDEO: बिन शादी के प्रेग्नेंट हुईं आश्रम 3 की ‘बबिता’? त्रिधा चौधरी के वीडियो ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >