Love and War में रणबीर-आलिया संग काम करने पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दोनों बहुत शानदार…

Love and War: विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ पहली बार संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म में आलिया और रणबीर के साथ काम करने पर विक्की ने खुशी जाहिर की.

Love and War: बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म का निर्देशन कोई और नहीं बल्कि संजय लीला भंसाली कर रहे हैं, जो अपने भव्य और भावनात्मक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. फिल्म में विक्की के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की भी अहम भूमिका है, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. इस बीच विक्की ने हाल ही में एक लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ फिल्म में काम करने पर बात की है.

विक्की कौशल ने लव एंड वॉर पर क्या कहा?

हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में, विक्की कौशल ने ‘लव एंड वॉर’ के को-स्टार्स रणबीर और आलिया की दिल खोलकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “दोनों ही बहुत शानदार हैं, लेकिन जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई वो ये है कि दोनों दिल से अच्छे इंसान हैं. मैं पहले रणबीर के साथ ‘संजू’ और आलिया के साथ ‘राजी’ में काम कर चुका हूं. अब इन दोनों के साथ एक ही फिल्म में फिर से काम करने का मौका मिला है, ये मेरे लिए बहुत स्पेशल है.”

फिल्म की कहानी और रिलीज डेट

‘लव एंड वॉर’ एक इंटेंस लव ट्रायएंगल ड्रामा होने वाला है, जिसकी शूटिंग नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 तक चलेगी. फिल्म को भारत के कई शहरों में शूट किया जाएगा. मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी है. यह फिल्म 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह भी पढ़े: Mysaa: 800 करोड़ी ब्लॉकबस्टर के बाद ‘मैसा’ बन बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी Rashmika Mandanna, निभाएंगी ये दमदार रोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >