Vicky Kaushal In Shailesh Lodha Daughter Wedding: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी में पूरे दिल से शामिल होते नजर आए. सिर्फ मेहमान बनकर पहुंचने के बजाय विक्की ने बारातियों का स्वागत किया, शैलेश लोढ़ा की पगड़ी ठीक की और शादी की रस्मों के बाद दुल्हन स्वरा को गले लगाकर आशीर्वाद भी दिया. इन वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के मन में एक ही सवाल उठने लगा कि आखिर विक्की और शैलेश के बीच ऐसा क्या रिश्ता है, जिसकी वजह से एक्टर शादी में इतने करीब से शामिल हुए.
Vicky Kaushal And Shailesh Lodha Connection: क्या है विक्की कौशल और शैलेश लोढ़ा का रिश्ता?
इंडिया वीकली की एक रिपोर्ट के अनुसार, विक्की कौशल और शैलेश लोढ़ा कई सालों से अच्छे दोस्त हैं. दोनों की दोस्ती काफी पुरानी बताई जाती है. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि यह रिश्ता उस समय और मजबूत हुआ था, जब विक्की के पिता और एक्शन डायरेक्टर श्याम कौशल कैंसर का इलाज करा रहे थे. उस मुश्किल दौर में शैलेश लोढ़ा अक्सर कौशल परिवार से मिलने जाते थे और उनका हौसला बढ़ाते थे. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
सोशल मीडिया पर भी दिख चुका है खास रिश्ता
4 जून 2026 को शैलेश लोढ़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर विक्की कौशलके साथ एक तस्वीर शेयर कर उनकी जमकर तारीफ की थी. उन्होंने कैप्शन में लिखा था, अद्भुत लोकप्रियता, अनुपम सफलता, चहुं ओर विस्तारित यश और चतुर्दिशा में कीर्ति...विकी कौशल ने सब अपने अथक परिश्रम के बूते प्राप्त किया किन्तु विनम्रता निरंतर बढ़ती गई, मीन से जुड़ाव वही जो पहले दिन था और यही चीज उन्हें जमाने से पृथक करती है...ढेरों प्यार. इसपर विक्की ने रिप्लाई करते हुए जवाब दिया था, शैलाश जी और साथ में रेड हार्ट और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया था.
ये भी पढ़ें: आमिर खान की शादी पर आया विक्की कौशल का रिएक्शन, कहा- उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार
