Varun Dhawan: वरुण धवन को मुंबई मेट्रो की फटकार, स्टंट करते वीडियो हुआ वायरल

Varun Dhawan: वरुण धवन मुंबई मेट्रो में पुल-अप करते हुए वायरल हुए. मेट्रो प्राधिकरण ने चेतावनी दी कि ऐसे स्टंट दंडनीय हैं. ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बीच वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और नेटिजन्स ने ट्रोल किया.

Varun Dhawan: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी नई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं. लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें मुंबई मेट्रो संचालन प्राधिकरण द्वारा फटकार लग गई. वीडियो में वरुण मेट्रो के ओवरहेड हैंडल्स का उपयोग करते हुए पुल-अप करते दिख रहे थे.

मुंबई मेट्रो ने दी चेतावनी

महामुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इस तरह के स्टंट के लिए डिस्क्लेमर की जरूरत होती, जैसे फिल्मों में होता है. कैप्शन में कहा गया, “हम समझते हैं कि दोस्तों के साथ मेट्रो में मजे करना कूल है, लेकिन ये हैंडल्स झूलने के लिए नहीं हैं. ऐसे कृत्य दंडनीय हैं और मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन और मेंटेनेंस) अधिनियम, 2002 के तहत जुर्माना या जेल का कारण बन सकते हैं। इसलिए मज़े करें, लेकिन सुरक्षित तरीके से.”

नेटिजन्स की प्रतिक्रिया

वरुण धवन के इस स्टंट को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने ट्रोल किया. लोग वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दे रहे हैं.

‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका

वरुण हाल ही में ‘बॉर्डर 2’ की सफलता को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म ने पहले तीन दिनों में 120 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है.

हालांकि फिल्म को लेकर नेटिजन्स ने वरुण की भूमिका और अभिनय पर आलोचना की थी, लेकिन कई अभिनेता और फिल्ममेकर उनके समर्थन में आए. मुंबई मेट्रो स्टंट विवाद और फिल्म की सफलता ने वरुण को फिर से चर्चा में ला दिया है.

यह भी पढ़ें: Border 2: कभी भीड़ में खड़ी होकर देखा था दिलजीत का कॉन्सर्ट, आज बॉर्डर 2 में बनीं उनकी बहन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >