Valentines Day Movies On OTT: फरवरी का महीना प्यार, मुस्कान और खास पलों के नाम होता है. ऐसे में अगर आप वैलेंटाइन डे घर पर आराम से मनाने का प्लान बना रहे हैं, तो OTT पर मौजूद कुछ बेहतरीन हिंदी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में आपके दिन को और भी खास बना सकती हैं. प्यार, तकरार, हंसी और इमोशन से भरी ये फिल्में हर मूड के लिए परफेक्ट हैं.
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani (Prime Video)
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म एक रंगीन पारिवारिक लव स्टोरी है. रॉकी और रानी अलग-अलग संस्कृतियों से आते हैं, लेकिन प्यार उन्हें करीब ले आता है. फिल्म में फैमिली ड्रामा, मस्ती और इमोशनल मोमेंट्स का सुंदर मेल है.
Chennai Express (JioHotstar)
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी वाली यह फिल्म रोमांस के साथ फुल ऑन एंटरटेनमेंट देती है. सफर के दौरान शुरू हुई कहानी कब प्यार में बदल जाती है, पता ही नहीं चलता. हल्की-फुल्की कॉमेडी और यादगार डायलॉग इसे दोबारा देखने लायक बनाते हैं.
Yeh Jawaani Hai Deewani (Prime Video)
दोस्ती, सपनों और अधूरे प्यार की कहानी. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री आज भी दर्शकों के दिल में बसी है. यह फिल्म युवाओं के जज्बात और जिंदगी की उलझनों को बेहद खूबसूरती से दिखाती है.
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari (Netflix)
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की यह हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी एक्स-पार्टनर्स को जलाने की मजेदार कोशिशों के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में नई पीढ़ी का अंदाज और ताजगी महसूस होती है.
Hasee Toh Phasee (Prime Video/Netflix)
सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की यह अलग तरह की लव स्टोरी पारिवारिक दबाव और निजी सपनों के बीच पनपते रिश्ते को दिखाती है. फिल्म का संगीत और मीठी नोकझोंक दिल जीत लेती है.
Jab We Met (JioHotstar)
इम्तियाज अली की यह कल्ट फिल्म आज भी वैलेंटाइन डे की फेवरेट लिस्ट में शामिल है. शाहिद कपूर और करीना कपूर की कहानी बताती है कि किस तरह दो अजनबी एक-दूसरे की जिंदगी बदल देते हैं.
यह भी पढ़ें: दुल्हन बनीं चंद्रिका दीक्षित का सच आया सामने, दूसरी शादी का मैटर हो गया क्लियर
