Vaani Kapoor Net Worth: ‘रेड 2’ में अजय देवगन संग रोमांस करने वाली वाणी हैं करोड़ों की मालकिन, 23 बार KISS कर बटोरीं सुर्खियां

Vaani Kapoor Net Worth: वाणी कपूर इस समय अपनी फिल्म रेड 2 को लेकर चर्चा में है. फिल्म में वह अजय देवगन के साथ रोमांस करती दिखी है. आइए आपको बताते हैं उन्होंने रेड 2 के लिए कितनी फीस ली है और उनकी नेट वर्थ कितनी है.

Vaani Kapoor Net Worth: वाणी कपूर अपनी नयी फिल्म रेड 2 के रिलीज का इंतजार कर रही है. फिल्म में वह अजय देवगन की पत्नी के रोल में दिखी है. फिल्म के ट्रेलर में अजय और वाणी की केमेस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है. वाणी ने साल 2013 में फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2016 में आई फिल्म बेफिक्रे में काम किया था. बेफिक्रे में उन्होंने रणवीर सिंह को 23 बार किस किया था. इसके अलावा एक्ट्रेस ने वॉर, बेल बॉटम, चंडीगढ़ करे आशिकी, खेल खेल में, शमशेरा, रीमेक आहा कल्याणम जैसी मूवीज में काम किया हैं. आइए आपको बताते हैं उनकी नेट वर्थ.

वाणी कपूर ने नेट वर्थ

वाणी कपूर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से की और उसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से टूरिज्म में डिग्री हासिल की. एक्ट्रेस ने आईटीसी होटल्स में काम किया है. उनका झुकाव बाद में फिल्मों के प्रति हो गया और उन्होंने अपना करियर इसमे बनाने का सोचा. हालांकि उनके इस फैसले से उनके पिता खुश नहीं थे, लेकिन उनकी मां ने उनका साथ दिया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वाणी की नेटवर्थ 18 करोड़ रुपए है. फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस ऐड, फोटोशूट से भी तगड़ी कमाई करती है. रेड 2 के लिए उन्होंने करीब 2 करोड़ रुपये की फीस ली है.

इस फिल्म को लेकर चर्चा में है वाणी कपूर

वाणी कपूर को अपकमिंग फिल्म अबीर गुलाल इन दिनों में चर्चा है. फिल्म में वाणी ने पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के साथ काम किया है. पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद एक्ट्रेस को फवाद के साथ काम करने पर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी. फिल्म के गाने यूट्यूब इंडिया से हटा दिए गए. आरती एस बागड़ी की ओर से निर्देशित ‘अबीर गुलाल’ 9 मई को रिलीज होने वाली है.

यहां पढ़ें- अजय देवगन की फिल्म रेड 2 और हिट 3 के क्लैश पर नानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- थिएटर भर जाएं और हर फिल्म…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >