‘धुरंधर 2’ के सामने पिट गई ‘उस्ताद भगत सिंह’, बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई टक्कर

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 9: ‘उस्ताद भगत सिंह’ और ‘धुरंधर 2’ की टक्कर अब एकतरफा हो गई है. जहां पवन कल्याण की फिल्म की कमाई लगातार गिर रही है. वहीं ‘धुरंधर 2’ रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है.

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 9: पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ एक ही समय पर 19 मार्च को रिलीज हुईं, खासकर तेलुगु राज्यों में इनका सीधा मुकाबला देखने को मिला. हालांकि अब तक के आंकड़े साफ बता रहे हैं कि यह मुकाबला एकतरफा होता जा रहा है. पवन कल्याण की मूवी का हाल बेहाल है.

‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई में लगातार गिरावट

sacnilk के मुताबिक, ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने रिलीज के 9वें दिन करीब 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी लगभग 22% रही, जो दर्शकों की घटती दिलचस्पी को दिखाती है. अब तक फिल्म का कुल नेट कलेक्शन भारत में करीब 68.05 करोड़ रुपये हो गया है.

अगर पिछले कुछ दिनों की कमाई देखें, तो गिरावट साफ नजर आती है-

  • दिन 4: 7.50 करोड़
  • दिन 5: 2.50 करोड़
  • दिन 6: 1.75 करोड़
  • दिन 7: 1.35 करोड़
  • दिन 8: 1.00 करोड़
  • दिन 9: 1.10 करोड़

पिछली फिल्मों के मुकाबले फीका प्रदर्शन

पवन कल्याण की पिछली फिल्मों से तुलना करें तो यह प्रदर्शन और भी कमजोर नजर आता है. ‘हरी हर वीर मल्लू’ ने रिलीज के चार दिन में ही करीब 74.71 करोड़ रुपये कमा लिए थे. वहीं ‘ओजी’ ने भी चार दिन में 130 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया था. इन आंकड़ों के मुकाबले ‘उस्ताद भगत सिंह’ का 9 दिनों में 68 करोड़ कमाना निराशाजनक माना जा रहा है.

‘धुरंधर 2’ ने मचाया रिकॉर्ड तोड़ धमाल

जहां ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रफ्तार धीमी पड़ रही है, वहीं ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने भारत में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है. डायरेक्टर आदित्य धर की यह फिल्म तेजी से 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों में गिनी जा रही है और इसने ‘पठान’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें- 9वें दिन कितनी हुई कमाई? ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन जानकर चौंक जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >