Urvashi Rautela ने क्यों Cannes Film Festival 2025 में ली फटे गाउन से एंट्री? बोलीं- 70 साल की एक बुजुर्ग…

Urvashi Rautela की कान्स 2025 में ड्रेस फटने की घटना ने सभी का ध्यान खींचा.अब एक्ट्रेस ने इस वॉर्डरोब मालफंक्शन के पीछे की असली वजह साझा की है. साथ ही उनहोबे इसे इंसानियत की कहानी बताया है.

Urvashi Rautela ने हाल ही में Cannes Film Festival 2025 में अपने स्टाइल और ग्लैमर से सभी का ध्यान खींचा, लेकिन रेड कार्पेट पर उनकी ब्लैक ड्रेस को लेकर एक विवाद भी खड़ा हो गया. दरअसल, जब उर्वशी रेड कार्पेट पर पोज दे रही थीं, तभी लोगों ने नोटिस किया कि उनकी ड्रेस अंडरआर्म के पास से फटी हुई है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और नेटिजन्स ने उनकी जमकर खिंचाई की. लेकिन अब खुद उर्वशी ने इसको लेकर सच्चाई साझा की है.

क्या हुआ था रेड कार्पेट पर?

18 मई को उर्वशी रौतेला ने ब्राजीलियाई फिल्म ‘O Agente Secreto’ की स्क्रीनिंग के लिए कान्स में ब्लैक कलर का खूबसूरत गाउन पहना था. कैमरों के सामने जब उन्होंने हाथ उठाया तो उनकी ड्रेस के अंडरआर्म हिस्से में एक फटी हुई सिलाई नजर आई. यह दृश्य कैमरे में कैप्चर हो गया और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कुछ यूजर्स ने यहां तक कह दिया कि “वह फ्रेंच रिवेरा में फटी हुई ड्रेस पहनने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं.”

“ये इंसानियत की कहानी है”

अब उर्वशी रौतेला ने IANS को दिए गए इंटरव्यू में इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि, “हम रेड कार्पेट की ओर बढ़ रहे थे, तभी हमारी कार अचानक रुक गई. वजह ये थी कि सड़क पार कर रही 70 साल की एक बुजुर्ग महिला को बचाने के लिए हमारे ड्राइवर ने कार को तुरंत रोक दिया. इससे हमें झटका लगा और मैं आगे की ओर खिसक गई. मेरा गाउन उसी झटके में फट गया.”

उर्वशी ने आगे कहा कि, “यह सिर्फ एक वॉर्डरोब मालफंक्शन नहीं था, बल्कि यह इंसानियत की एक कहानी है. मेरे लिए वह गाउन अब एक कला का विजन बन गया है, जो एक गहरी मानवीय भावना को दर्शाता है.”

फैंस ने जताया समर्थन

इस स्टेटमेंट के बाद उर्वशी के फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग उनकी हिम्मत और इंसानियत को सलाम कर रहे हैं. जहां कुछ ने उनकी सफाई को ‘PR स्टंट’ बताया, वहीं ज्यादातर फॉलोअर्स ने कहा कि रेड कार्पेट पर एक छोटी सी खराबी से उनकी गरिमा या उपलब्धि कम नहीं हो जाती.

यह भी पढ़े: Raid 2 Box Office Collection Day 21: 21वें दिन अजय देवगन की ‘रेड 2’ की कमाई पर लगा ब्रेक? जानें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >