UI Movie Twitter Review: साइंस फिक्शन फिल्म यूआई को देख हिल जाएगा दिमाग, देखने से पहले जान लें क्या कह रही पब्लिक

UI Movie Twitter Review: उपेंद्र राव अभिनीत यूआई आज 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म को देखने से पहले जान लें कि इसे लेकर यूजर्स एक्स पर क्या कह रहे.

UI Movie Twitter Review: साउथ एक्टर उपेन्द्र राव की ओर से निर्देशित फिल्म यूआई आज फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म में उपेन्द्र ने ही लीड रोल निभाया है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी समय से चर्चा चल रही थी. यूआई एक भविष्य की फिल्म है जो ग्लोबल वार्मिंग के विनाशकारी प्रभावों के बारे में बताता और साथ में एक मैसेज भी देता है. एक्स पर रिव्यूज आने लगे हैं. अगर आप अपने परिवार के साथ इस साई-फाई एक्शन थ्रिलर को देखना का प्लान कर रहे तो, जान लें यूजर्स इसके बारे में क्या कह रहे.

कन्नड़ फिल्म यूआई का रिव्यू

कन्नड़ फिल्म यूआई का रिव्यू करते हुए एक्स पर एक यूजर ने लिखा, इंटरवल ट्विस्ट बहुत बढ़िया था रॉक इट उपेन्द्र सर माइंड गेम स्टार्ट. हर एक किरदार शानदार है, पहला भाग बहुत अच्छा अंत है, दूसरे भाग का इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, यूआई कोई फिल्म नहीं है. यह इंसानों का विचार है. हर चीज को डिकोड करने के लिए उच्च स्तरीय यूनिवर्सल इंटेलिजेंस की जरूरत होती है. एक यूजर ने लिखा, क्या अविश्वसनीय फिल्म है, सर! बिल्कुल अद्भुत! एक रोमांचकारी उत्कृष्ट कृति!

जानें फिल्म यूआई का क्या है रनटाइम

फिल्म यूआई में उपेन्द्र के अलावा सनी लियोनी, रेशमा नानैया, मुरली शर्मा, साधु कोकिला, मुरली शर्मा, इंद्रजीत लंकेश भी शामिल हैं. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 12 मिनट है. यह फिल्म काल्पनिक दुनिया पर सेट की गई है. कहानी के सेंटर में एक पावरफुल राजा है जो छोटे से शहर पर राज करता है और उसके निवासियों पर नियंत्रण रखता है. जिसके बाद एक असाधारण व्यक्ति की एंट्री होती है, जिसके बाद कहानी में नया ट्विस्ट आता है. फिल्म का म्यूजिक अजनीश बी लोकनाथ ने दिया है. नौ साल के बाद उपेंद्र ने यूआई के साथ निर्देशन की कुर्सी पर लौटे हैं. इससे पहले उन्होंने उप्पी 2 नाम की फिल्म बनाई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >