Tum Dena Saath Mera: रक्षित ने सजाये थे शादी के सपने, अपराजिता के फैसले ने कर दिये चकनाचूर

Tum Dena Saath Mera: ‘तुम देना साथ मेरा’ के लेटेस्ट एपिसोड में रक्षित का दिल टूट जाता है जब उसे पता चलता है कि अपराजिता ने उसके प्यार नहीं बल्कि नौकरी के प्रस्ताव को स्वीकार किया है.

Tum Dena Saath Mera: सीरियल ‘अपराजिता’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रक्षित बारिश में भीगते हुए अकेले सड़क पर भटक रहा होता है. उसके मन में अपराजिता से जुड़ी यादें बार-बार घूमती रहती हैं. उसे वह पल भी याद आता है जब ललित ने अपराजिता को अपनी पत्नी बताया था. रक्षित इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रहा कि जिस लड़की से वह प्यार करने लगा, वह पहले से शादीशुदा है. इसी दौरान अपराजिता उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाती है. रक्षित को लगता है कि शायद अब उसकी जिंदगी में कोई अच्छी खबर आने वाली है.

नौकरी की खुशखबरी ने बढ़ाया रक्षित का दर्द

बारिश में रक्षित से मिलने पहुंची अपराजिता मुस्कुराते हुए कहती है कि उसने उसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है. यह सुनकर रक्षित कुछ पल के लिए खुश हो जाता है, लेकिन जल्द ही उसे समझ आता है कि अपराजिता उसके प्यार नहीं, बल्कि नौकरी के प्रस्ताव की बात कर रही है. अपराजिता बताती है कि प्रतियोगिता जीतने के बाद उसे ‘हाउस ऑफ भारद्वाज’ में नौकरी का मौका मिला है और वह इस अवसर को स्वीकार करना चाहती है. वह रक्षित का धन्यवाद करती है और कहती है कि यह नौकरी उसके आत्मसम्मान और परिवार के लिए बेहद जरूरी है.

रक्षित के घर छाया मातम

घर लौटकर अपराजिता अपने परिवार को नौकरी मिलने की खुशखबरी सुनाती है. रामगोपाल भी भावुक हो जाते हैं और कहते हैं कि अब अपराजिता को किसी तकलीफ में रहने की जरूरत नहीं है. दूसरी तरफ रक्षित सगाई के लिए खरीदी गई अंगूठी और गहने वापस कर देता है और भावुक होकर कहता है कि अपराजिता कभी इस घर की बहू नहीं बन सकती. उसकी यह बात सुनकर पूरा परिवार हैरान रह जाता है. आने वाले एपिसोड में अपराजिता ‘हाउस ऑफ भारद्वाज’ में अपनी नई नौकरी शुरू करती नजर आएगी. वहीं रक्षित उसे नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देगा. दूसरी ओर ललित, अपराजिता को वापस लाने की कोशिश करेगा.

यह भी पढ़ें- Anupama Written Update: क्या कभी मां बन पाएगी राही? सच जानकर प्रेम के परिवार में मचा बवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >