Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Collection Day 2: कार्तिक आर्यन की फिल्म पास या फेल? दूसरे दिन की कमाई ने उड़ाए होश

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Collection Day 2: फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का दूसरे दिन का कलेक्शन आ गया है. हालांकि ये अर्ली आंकड़े है और नाइट शोज के बाद इसके नंबर्स बढ़ सकते हैं. फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने साथ में काम किया हैं.

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 2: क्रिसमस पर फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखाने में सफल नहीं हो सकी. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की मूवी ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की. कार्तिक और अनन्या की जोड़ी दर्शकों को काफी फ्रेश लगी, लेकिन फिल्म की कहानी उन्हें इम्प्रेस नहीं कर पाई. दूसरी तरफ आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के सामने ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की हवा टाइट हो गई. आइए आपको दूसरे दिन का कलेक्शन बताते हैं.

दूसरे दिन ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी‘ ने कितना किया कलेक्शन?

Sacnilk के अनुसार, फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी‘ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 0.27 करोड़ रुपये की कमाई की. ये सुबह के नंबर्स है और शाम तक इसके फाइनल नंबर्स आएंगे. फिलहाल उम्मीद जताई जा रही वीकेंड का फायदा कार्तिक आर्यन की मूवी को मिलेगा.

इस फिल्म में नजर आए थे कार्तिक आर्यन

पिछली बार कार्तिक आर्यन हॉरर कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन थी. फिल्म साल 2004 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों ने अच्छा रिएक्शन दिया था. जबकि अनन्या पांडे पिछली बार फिल्म ‘केसरी 2’ में दिखी थी. फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग की तारीफ हर किसी ने की थी. फिल्म में लीड रोल में अक्षय कुमार और आर माधवन नजर आए थे.

छह साल बाद साथ में नजर आए कार्तिक और अनन्या

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे छह साल बाद एक बार फिर से साथ में नजर आए हैं. उनकी फिल्म साल 2019 में ‘पति पत्नी और वो’ रिलीज हुई थी. मूवी में दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी.

यह भी पढ़ें Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Records: पहले दिन हिट या फुस्स हुई कार्तिक की फिल्म? ओपनिंग डे पर इन 29 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >