Tu Jhoothi Main Makkar BO Collection Day 6: रिलीज के छठे दिन फिल्म की कमाई में आई गिरावट, इतना ही रहा कलेक्शन

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection Day 6: लव रंजन द्वारा निर्देशित तू झूठी मैं मक्कार को फिल्म क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यूज मिले है. इसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के अलावा अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर हैं. फिल्म ने छठे दिन कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है.

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection Day 6: पहली बार एक साथ काम कर रहे रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkaar) तेजी से बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. वीकेंड पर मूवी ने करीब 17.08 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो सोमवार को कलेक्शन में गिरवाट देखने मिली है.

तू झूठी मैं मक्कार का कलेक्शन

लव रंजन द्वारा निर्देशित तू झूठी मैं मक्कार को फिल्म क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यूज मिले है. इसमें अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर हैं. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन सिर्फ 7 करोड़ का बिजनेस किया, जो रविवार से काफी कम है. ओपनिंग डे पर मूवी ने 15.71 करोड़, गुरुवार 10.34 करोड़, शुक्रवार 10.52 करोड़, शनिवार 16.57 करोड़, रविवार 17.08 करोड़ का कलेक्शन किया. टोटल कमाई अभी तक 77.24 करोड़ हुआ है.


श्रद्धा कपूर ने कही थी ये बात

तू झूठी मैं मक्कार में अपने किरदार के बारे में पीटीआई से बात करते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा था, मैंने आशिकी 2 और उसके बाद की अन्य फिल्मों में जो भूमिका निभाई है, यह उससे बहुत अलग है. वह एक ऐसी लड़की है जो अधिक प्रभारी है, वह और आत्मविश्वासी है. मेरे लिए, यह एक ऐसा किरदार निभाने के लिए ताजा था, जो कहता है कि वह क्या महसूस करती है.

रणबीर कपूर-श्रद्धा की आने वाली फिल्म

रणबीर कपूर को आखिरी बार अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में देखा गया था, जो 2022 की सबसे बड़ी हिट बन गई थी. दूसरी ओर, श्रद्धा को आखिरी बार वरुण धवन की भेडिया में एक विशेष उपस्थिति में देखा गया था. बता दें कि फिल्म में अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर फिल्म में महत्वपूर्ण सहायक भूमिकाओं में हैं. फिल्म का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है. सारे गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. फिल्म रणबीर और श्रद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है जो आसानी से प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन ब्रेकअप के लिए संघर्ष करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >