Tu Jhoothi Main Makkaar BO Collection Day 3: रिलीज के तीसरे दिन भी छाई रही TJMM, इतने करोड़ हुई फिल्म की कमाई

Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Collection Day 3: रोमांटिक कॉमेडी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर भी है. बोनी ने इस मूवी से अपने अभिनय की शुरुआत की. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर पर इसका कलेक्शन बताया.

Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Collection Day 3: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkar) 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ओपनिंग डे पर मूवी ने 15 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दूसरे दिन ठीक-ठाक बिजनेस किया. अब तीसरे दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है.

‘तू झूठी मैं मक्कार’ का तीसरे दिन का कलेक्शन

रोमांटिक कॉमेडी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर भी है. बोनी ने इस मूवी से अपने अभिनय की शुरुआत की. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर पर इसका कलेक्शन बताया. बुध-15.73 करोड़, गुरु -10.34 करोड़, शुक्र-10.52 करोड़. अबतक का टोटल कलेक्शन 36.59 करोड़ है.


ऑनलाइन लीक हुई फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लव रंजन द्वारा निर्देशित तू झूठी मैं मक्कार को फिल्म रिलीज होने से पहले ही पाइरेसी का शिकार हो गई थी. कथित तौर पर, यह 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p, HD में Filmyzilla, Movierulez, Telegram, Tamilrockers, 123movies और अधिक जैसी साइटों पर उपलब्ध है.

Also Read: TJMM OTT Release: कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी रणबीर-श्रद्धा कपूर की फिल्म, यहां जानिए!
फिल्म होली पर हुई रिलीज

बता दें कि, मेकर्स ने पहले अनोखे अंदाज में तू झूठी मैं मक्कार के टाइटल की घोषणा की थी. यह भी पहली बार है जब रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं. फिल्म होली 2023 वीकेंड 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लव रंजन द्वारा लिखित और निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म, लव फिल्म्स और टी-सीरीज़ फिल्म्स द्वारा निर्मित है. फिल्म में अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर फिल्म में महत्वपूर्ण सहायक भूमिकाओं में हैं. फिल्म का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है. सारे गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. फिल्म रणबीर और श्रद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है जो आसानी से प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन ब्रेकअप के लिए संघर्ष करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >