यश की Toxic को महेश बाबू के बेटे ने दी सिर्फ 0.5 रेटिंग, नेगेटिव रिव्यू के बीच धुरंधर डायरेक्टर ने भी किया रिव्यू

यश की टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. इसी बीच महेश बाबू के बेटे ने मूवी को 0.5 स्टार की रेटिंग दी है. इधर आदित्य धर ने यश की तारीफ की.

कन्नड़ स्टार यश की गैंगस्टर ड्रामा 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने 26 अगस्त को सिनेमाघरों में एंट्री ली थी. चार साल बाद बड़े पर्दे पर यश की वापसी को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट थी. यही वजह है कि ओपनिंग डे पर मूवी ने 101 करोड़ की कमाई की. हालांकि क्रिटिक्स से इसे नेगेटिव रिव्यू मिले. अब साउथ स्टार महेश बाबू के बेटे ने भी टॉक्सिक को रेटिंग दी है.

महेश बाबू के बेटे ने टॉक्सिक को दी ये रेटिंग

दरअसल महेश बाबू के बेटे गौतम घट्टामनेनी ने लेटरबॉक्स प्रोफाइल बनाया है. इसमें उन्होंने फिल्मों की रेटिंग की. स्टारकिड ने यश की टॉक्सिक को 0.5 रेटिंग दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौतम अब तक अलग-अलग भाषाओं और जॉनर्स की 400 से ज्यादा फिल्में देख चुके हैं. उनके प्रोफाइल पर कई फिल्मों की रेटिंग्स मौजूद हैं. उन्होंने अपने पिता की फिल्म पोकिरी और 1: नेनोक्कडाइन को दो रेटिंग दी.

लेटरबॉक्स

धुरंधर डायरेक्टर को मिला यश का साथ

टॉक्सिक को अब धुरंधर डायरेक्टर का भी सपोर्ट मिला है. आदित्य धर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यश की फोटो शेयर की. जिसके कैप्शन में लिखा, ''यश मस्लस और दिल वाले इमोजी के साथ.''

यश की टॉक्सिक

टॉक्सिक के बारे में

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी टॉक्सिक में यशके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी हैं. यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. वहीं, फिल्म को CBFC ने बिना किसी कट के पास कर दिया और इसे A सर्टिफिकेट दिया गया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की, लेकिन दर्शकों और क्रिटिक्स से इसे नेगेटिव रिव्यू मिले. सातवें दिन तक, टॉक्सिक का कुल कलेक्शन 272.80 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इसका नेट कलेक्शन 229.95 करोड़ रुपये है. वर्ल्डवाइड स्तर पर, फिल्म ने 313 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: Toxic Box Office: 300 करोड़ के क्लब में यश की एंट्री, 6 दिनों में वर्ल्डवाइड छापे इतने नोट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >