Toxic Box Office Collection Day 1: रॉकिंग स्टार यश ने धमाकेदार कमबैक के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. निगेटिव रिव्यूज, रिलीज में हुई देरी और फिल्म में दिखाए गए हिंसक और इंटिमेट सीन्स के बावजूद मूवी टिकट खिड़की पर जबरदस्त कमाई कर रही है.
Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत कर दी है. फिल्म ने 24,579 शोज से 101.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ और नेट कलेक्शन 101.10 करोड़ पहुंच गया है.
वहीं ओवरसीज़ मार्केट से फिल्म ने 20 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिससे Toxic का वर्ल्डवाइड ग्रॉस अब 140.75 करोड़ हो गया है. धुरंधर और आवारापन 2 जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया. जिसने ओपनिंग डे पर 28 और 22 करोड़ कमाए थे.
ये भी पढ़ें: Yash Net Worth: कभी 50 रुपया रोज कमाते थे यश, आज करोड़ों की दौलत के मालिक, देखें टॉक्सिक स्टार का स्वैग
Toxic Story: क्या है टॉक्सिक की कहानी
टॉक्सिक एक पीरियड एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी आजादी के बाद के गोवा में देखने को मिलती है. उस समय पुराना सिस्टम धीरे-धीरे खत्म हो रहा था और क्राइम सिंडिकेट तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहा था. कहानी एक ऐसे गैंगस्टर की है, जो खौफ, खून और धोखे के सहारे अपना क्रिमिनल साम्राज्य खड़ा करता है. वहीं, स्मगलिंग के रूट्स पर कब्जे को लेकर टक्कर बढ़ती जाती है और वक्त के साथ भरोसे व वफादारी के रिश्ते भी टूटने लगते हैं. फिल्म में यश डबल रोल में नजर आ रहे हैं. वह एक तरफ राया का किरदार निभा रहे हैं, जो उम्रदराज और रसूखदार गैंगस्टर सरगना है. वहीं दूसरी ओर उनका किरदार रूमी, यानी टिकट का है. वह राया का बिछड़ा बेटा है. उसके दिल में सिर्फ बदले की आग होती है.
About Toxic: टॉक्सिक के बारे में
टॉक्सिक को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरेशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं. फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज से पहले ही टॉक्सिक अपने इंटिमेट और बोल्ड सीन्स को लेकर काफी चर्चा में रही. मूवी को CBFC से बिना किसी कट के A सर्टिफिकेट मिला है.
ये भी पढ़ें: Toxic Records: यश का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 1 बजे तक कमाए ₹41 करोड़, टूट गए 50 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड
