Tiku Talsania: हार्ट अटैक नहीं ब्रेन स्ट्रोक की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए टीकू तलसानिया, फैमिली ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

Tiku Talsania: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता ‘टीकू तलसानिया’ की हेल्थ को लेकर उनकी पत्नी दीप्ति तलसानिया ने एक बड़ी अपडेट साझा की है. उन्होंने बताया कि एक्टर को दिल का दौरा नहीं पड़ा था, बल्कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था.

Tiku Talsania: ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘उमर 55 की दिल बचपन का’, ‘बोल राधा बोल’ जैसी शानदार फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले दिग्गज अभिनेता टीकू तलसानिया की तबियत अचानक बिगड़ने की वजह से आज शनिवार की सुबह उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया. शुरुआती रिपोर्टों से पता चला था कि एक्टर को हार्ट अटैक आया था, लेकिन अब उनकी पत्नी दीप्ति तलसानिया ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था. 70 वर्षीय टीकू तलसानिया का इलाज इस वक्त मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा है.

टीकू तलसानिया की पत्नी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

टीकू तलसानिया की पत्नी दीप्ति तलसानिया ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान एक्टर के स्वास्थ पर अपडेट साझा किया है. उन्होंने कहा, “उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, दिल का दौरा नहीं. वह एक फिल्म स्क्रीनिंग में भाग लेने गए थे और रात 8 बजे के आसपास अस्वस्थ महसूस करने लगे. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और इस दौरान गोपनीयता का अनुरोध भी किया है.’

टीकू तलसानिया की शानदार कॉमिक टाइमिंग

टीकू तलसानिया ने इंडस्ट्री में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. सबसे ज्यादा वह अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर आखिरी बार प्रतीक गांधी और संजय गोराडिया के साथ शेमारू मी पर गुजराती वेब सीरीज ‘व्हाट द फाफड़ा’ में नजर आए थे. इसके अलावा वह पिछले साल 2024 में तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव की बॉलीवुड फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में भी अपनी जबरदस्त एक्टिंग का साबुत दे चुके हैं.

टीकू तलसानिया की फिल्में

टीकू तलसानिया दिल है की मानता नहीं (1991), कभी हां कभी ना (1993), और इश्क (1997) जैसी फिल्मों में हास्य भूमिकाओं में सबसे प्रसिद्ध रूप से दिखाई दिए हैं। उन्होंने हम हैं राही प्यार के (1993), अंदाज अपना अपना (1994), कुली नंबर 1 (1995), राजा हिंदुस्तानी (1996), जुड़वा (1997), बड़े मियां छोटे मियां (1998), राजू चाचा (2000), हंगामा (2003), धमाल (2007) और संजय लीला भंसाली की साल 2002 की पीरियड रोमांस फिल्म ‘देवदास’ में भी काम कर चुके हैं.

यह भी पढ़े: Tiku Talsania: एक्टर टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक, हालत गंभीर, देवदास में शाहरुख खान संग शेयर किया था स्क्रीन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >