Tiku Talsania: एक्टर टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक, हालत गंभीर, देवदास में शाहरुख खान संग शेयर किया था स्क्रीन

Tiku Talsania Heart Attack: फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है. अभिनेता टीकू तलसानिया को हार्ट अटैक आया है और वह अभी हॉस्पिटल में एडमिट है. एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया है.

Tiku Talsania Heart Attack: दिग्गज अभिनेता टीकू तलसानिया को लेकर बड़ी खबर आ रही है. टीकू को हार्ट अटैक आया है और वह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट है. टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, 70 वर्षीय एक्टर की हालत गंभीर है. हालांकि अभी तक उनके हेल्थ को लेकर कुछ अपडेट नहीं आया है.

टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक

न्यूज18 शोशा के अनुसार, टीकू तलसानिया को 10 जनवरी को हार्ट अटैक आया था. फिलहाल उनके स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानकारी का फैंस इंतजार कर रहे हैं. टीकू फिल्मों में अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और कॉमेडी किरदारों के लिए लोकप्रिय है. उन्होंने देवदास, स्पेशल 26, अंदाज अपना अपना, इश्क, जोड़ी नंबर 1, पार्टनर, बड़े मियां छोटे मियां, विरासत, राजा हिंदुस्तानी, बोल राधा बोल, हंगामा 2 जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी बहुत काम किया है, जिसमें ये सजन रे फिर झूठ मत बोलो, गोलमाल है भाई सब गोलमाल है, ये चंदा कानून है, एक से बढ़कर एक और जमाना बदल गया शामिल हैं. पिछली बार एक्टर फिल्म फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ नजर आए थे.

देवदास में शाहरुख खान संग किया था स्क्रीन शेयर

टीकू तलसानिया ने साल 1984 में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत ये जो है जिंदगी से की थी. उन्होंने साल 1986 में फिल्म प्यार के दो पल से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा ने काम किया था. शाहरुख खान की फिल्म देवदास में उन्होंने वफादर नौकर धरमदास का किरदार निभाया था, जिससे उन्हें पहचान मिली थी. इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित ने किंग खान के साथ काम किया था.

टीकू तलसानिया की पर्सनल लाइफ

टीकू तलसानिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर ने दीप्ति तलसानिया से शादी की है. कपल के दो बच्चे हैं- रोहान तलसानिया और शिखा तलसानिया. शिखा एक एक्ट्रेस है और उसने वीरे दी वेडिंग, आई हेट लव स्टोरीज, कुली नंबर 1 जैसी फिल्मों में काम किया है. जबकि उनका बेटा रोहन एक संगीतकार है.

यह भी पढ़ेंक्या सच में प्रभास करने जा रहे शादी? इस ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, राम चरण ने बताया कौन है लड़की

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >