Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

Thug Life Cast Fees: कमल हासन और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट करीब 250-300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसी बीच आपको बताते हैं फिल्म के लिए किस स्टार को कितनी फीस मिली.

Thug Life Cast Fees: एक्टर कमल हासन और तृषा कृष्णन की फिल्म ठग लाइफ 5 जून को थिएटर्स में दस्तक देगी. तमिल गैंगस्टर एक्शन फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 250-300 करोड़ रुपये के बीच है, ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. इस बीच आपको बताते हैं कि इस फिल्म के लिए सितारे कितनी फीस ले रहे हैं.

ठग लाइफ के लिए कमल हासन को मिले कितने करोड़ रुपये?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ठग लाइफ के लिए कमल हासन और मणिरत्नम को फिल्म के मुनाफे में हिस्सा मिलेगा. हालांकि उन्हें इसके लिए अलग से कोई फीस नहीं दी गई है. जबकि तृषा कृष्णन की झोली में 12 करोड़ रुपये आए है. हालांकि एक्ट्रेस को उनकी पिछली फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ के लिए सिर्फ4 करोड़ की फीस मिली थी. जोजू जॉर्ज को फिल्म के लिए 1 करोड़ मिले हैं. इसके अलावा अभिरामी को 50 लाख रुपये की फीस मिली है. हालांकि इसपर मेकर्स की ओर से कुछ कहा नहीं गया है.

बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल 5 से होगी ठग लाइफ की टक्कर

ठग लाइफ का क्लैश अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 से होगी. हाउसफुल 5 6 जून को रिलीज हो रही, ठीक ठग लाइफ के रिलीज के एक दिन बाद. साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित फिल्म में रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, फरदीन खान, नरगिस फाखरी जैसे स्टार्स शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग 90 दिनों के अंतरराष्ट्रीय क्रूज पर भी की गई है. कहा जा रहा है ये फिल्म भारत की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म मानी जा रही है. मूवी में 19 एक्टर-एक्ट्रेस ने काम किया हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 225 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >