They Call Him OG: मेगास्टार चिरंजीवी ने पवन कल्याण की ‘ओजी’ का किया जबरदस्त रिव्यू, फिल्म को बताया ‘हॉलीवुड लेवल’

They Call Him OG: पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ का मेगास्टार चिरंजीवी ने रिव्यू किया और इसे हॉलीवुड स्तर की बताया. जानें फिल्म की स्टारकास्ट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की पूरी डिटेल्स.

They Call Him OG: टॉलीवुड के सुपरस्टार पवन कल्याण की नई फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ (ओजी) 25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी और बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए धुंआधार कमाई कर रही है. फिल्म की इस सफलता के बाद अब पवन कल्याण के भाई मेगास्टार चिरंजीवी ने फिल्म का रिव्यू किया है और इसकी तारीफ करते हुए इसे हॉलीवुड के स्तर का बताया. ऐसे में आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा और फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कैसा है.

चिरंजीवी ने किया ‘ओजी’ फिल्म का रिव्यू

फिल्म को रिलीज से पहले ही एक स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखाया गया था, जिसे देखने सुपरस्टार चिरंजीवी अपने परिवार के सदस्य राम चरण, वरुण तेज, साई धर्म तेज, सुरेखा कोनिडेला, अकीरा नंदन और आध्या के साथ पहुंचे.

इस स्क्रीनिंग के बाद चिरंजीवी ने फिल्म और अपने भाई पवन कल्याण के अभिनय की खुलकर तारीफ की. अब उन्होंने अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, “अपने पूरे परिवार के साथ #TheyCallHimOG देखी और इसके हर पल का भरपूर आनंद लिया. यह फिल्म हॉलीवुड के मानकों की है. निर्देशक सुजीत ने शुरुआत से अंत तक एक असाधारण सिनेमैटिक एक्सपीरियंस दिया है. कल्याण बाबू को देखकर गर्व हुआ, उन्होंने अपने स्वैग से फिल्म को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया.”

‘दे कॉल हिम ओजी’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • दे कॉल हिम ओजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 0 (स्पेशल प्रीमियर) – 21 करोड़ रुपये
  • दे कॉल हिम ओजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1 – 63.75 करोड़ रुपये
  • दे कॉल हिम ओजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2 – 18.75 करोड़ रुपये
  • दे कॉल हिम ओजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3 – 18.5 करोड़ रुपये
  • दे कॉल हिम ओजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4- 1.46 करोड़ रुपये
  • वे उसे कॉल करते हैं ओजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5- 8.55 करोड़ रुपये

कुल नेट कलेक्शन (भारत): ₹148.75 करोड़
कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹227 करोड़

यह भी पढ़े: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Advance Booking: वरुण धवन-जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी एडवांस बुकिंग में पास या फेल? दूसरे दिन के रिपोर्ट्स में खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >