The Sabarmati Report Teaser: रोंगटे खड़े कर देगा विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' का टीजर, अब सामने आएगा गोधरा कांड का असली सच

The Sabarmati Report Teaser: विक्रांत मैसी की इस साल की मच अवेटेड और ऐतिहासिक त्रासदी पर आधारित 'द साबरमती रिपोर्ट' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसपर दर्शक भर भरकर प्यार लुटा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन धीरज सरना ने किया है.

The Sabarmati Report Teaser: भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के बाद इस साल की एक फिल्म ऐसी भी है, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. इस फिल्म का नाम ‘द साबरमती रिपोर्ट’ है. आज फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म की कहानी साल 2002 के गोधरा कांड पर आधारित है. फिल्म में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना, और रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिकाओं में हैं.

द साबरमती रिपोर्ट की कहानी

द साबरमती रिपोर्ट फिल्म में 2002 की उस खतरनाक त्रासदी को दर्शाया गया है, जिसने पूरे देश को अंदर से झकझोर कर रख दिया था. फिल्म के मेकर्स ने अब इसका टीजर रिलीज कर दिया है. जिसमें दावा किया गया है अब गोधरा कांड का असली सच सामने आएगा. इस टीजर को देखकर आपके मन में कई तरह के सवाल पैदा होंगे कि आखिर 27 फरवरी 2002 को गोधरा में ऐसा क्या हुआ था, जिससे लाखों की मात्रा में लोगों की जान चली गई थी. यह घटना हमारे अतीत को आज से कैसे जोड़े रखती है.

Also Read: Kanguva Run Time: थिएटर्स में कितनी देर तक मनोरंजन करेगी सूर्या-बॉबी देओल की ‘कंगुवा’, जानें रन टाइम से सेकेंड ट्रेलर तक सबकुछ

द साबरमती रिपोर्ट का टीजर

द साबरमती रिपोर्ट के इस टीजर को बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए नीचे कैप्शन में लिखा है कि, “आज का हिंदुस्तान जवाब देना भी जानता है और सवाल पूछना भी, सत्य को परेशान किया जा सकता है लेकिन पराजित नहीं.” फैंस इस टीजर पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. जहां एक ने लिखा ‘सिनेमाघर के देखने के लिए उत्सुक हैं.’ वहीं, दूसरे ने लिखा “वाह, क्या टीजर है.”

द साबरमती रिपोर्ट की रिलीज डेट

द साबरमती रिपोर्ट का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन के तले हुआ है. जिसमें विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन धीरज सरना ने किया है. जबकि, शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन ने इसे प्रोड्यूस किया है. जी स्टूडियोज इस फिल्म को 15 नवंबर 2024 को दुनियाभर में रिलीज करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >