The Raja Saab की लीड एक्ट्रेस रिद्धि कुमार ने प्रभास संग काम करने के अनुभव पर किया खुलासा, बोलीं- बेहद सहज और अद्भुत

The Raja Saab: रिद्धि कुमार ने प्रभास संग अपनी आने वाली फिल्म ‘द राजा साहब’ में काम करने के अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि प्रभास सेट पर बेहद प्यारे, मजेदार और सहयोगी को-स्टार हैं.

The Raja Saab: राधे श्याम में प्रभास के साथ काम करने के बाद, एक्ट्रेस रिद्धि कुमार अब एक बार फिर उनके साथ नजर आएंगी. मारुति की ओर से निर्देशित उनकी आगामी फिल्म द राजा साहब एक रोमांटिक हॉरर कॉमेडी है, जो 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म साल की सबसे मच अवेटेड रिलीज में से एक मानी जा रही है. इस बीच एक्ट्रेस ने प्रभास संग काम करने के अपने अनुभव को साझा किया. साथ ही बताया कि कैसे प्रभास ने उनके कॉमिक टाइमिंग को बेहतर बनाने में मदद की.

प्रभास संग काम करने पर बोलीं रिद्धि कुमार

हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में, रिद्धि कुमार ने अपने सह-कलाकार प्रभास के साथ काम करने का अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा, “बहुत कम लोग उनके इस साइड को जानते होंगे, लेकिन मेरा अनुभव यही रहा है कि वह सच में उतने ही प्यारे हैं जितना लोग कहते हैं. द राजा साहब की शूटिंग के दौरान भी वो बेहद सहज और साथ काम करने में अद्भुत थे.”

रिद्धि कुमार: “वो बेहद मजेदार इंसान हैं”

रिद्धि ने बताया कि प्रभास न सिर्फ अच्छे अभिनेता हैं बल्कि सेट पर बहुत मजेदार भी हैं. एक्ट्रेस बोलीं, “वो लगातार फनी आइडियाज लेकर आते रहते हैं. चूंकि द राजा साहब हॉरर-कॉमेडी है, इसलिए उनकी शानदार टाइमिंग और एक्सप्रेशन से मेरी कॉमिक टाइमिंग भी बेहतर हुई.”

‘राधे श्याम’ के दिनों को किया याद

अभिनेत्री ने प्रभास के साथ अपनी पिछली फिल्म राधे श्याम का अनुभव भी साझा किया. उन्होंने कहा, “एक बार देर रात तक शूटिंग चल रही थी और उन्हें पता था कि मुझे अगले दिन एक और शूट के लिए बाहर जाना है. वो सेट पर ही रुक गए, कैमरे के पीछे खड़े होकर मुझे संकेत देते रहे ताकि हम जल्दी से शूट खत्म कर सकें.”

रिद्धि ने कहा कि इस घटना ने उन्हें अपने को-स्टार्स का साथ देने का महत्व सिखाया.

“वो एक स्टार हैं, पर दिल से इंसान हैं”

अंत में, रिद्धि कुमार ने कहा, “प्रभास न सिर्फ अपनी प्रतिभा की वजह से स्टार हैं, बल्कि अपनी विनम्रता और दयालुता की वजह से भी. उनके साथ काम करना हमेशा प्रेरणादायक अनुभव होता है.”

यह भी पढ़ें: Thamma Box Office Records: आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ ने मचाया धमाल, 6 दिन में ‘अंधाधुन’ और ‘जाट’ को छोड़ा पीछे, अब अगला टारगेट अक्षय कुमार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >