तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर डटी ‘द केरला स्टोरी 2’, क्या ‘धुरंधर 2’ रोकेगी इसकी रफ्तार?

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 18: फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद लगातार अपनी कहानी को लेकर चर्चा में बनी हुई है. फिल्म अब तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार कम होते दिख रही है.

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 18: डायरेक्टर कामख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ इन दिनों थिएटर में चल रही है. फिल्म की काहानी को लेकर शुरुआत से ही अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कई शहरों में इसको लेकर भाड़ी प्रदर्शन देखने को मिले, लेकिन फिल्म मश्किलों का सामना करने के बाद भी 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. अब रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक- ठाक कमाई कर रही है. आइए आपको बताते हैं फिल्म के 18वें दिन का कलेक्शन.

फिल्म का 18वें दिन का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ ने 18वें दिन तक भारत बाॉक्स ऑफिस पर 1.06 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं फिल्म का अब तक में टोटल कलेक्शन 48.86 करोड़ रुपये हुआ है. जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 57 करोड़ रुपये नेट पहुंच गया है.

पहले दो हफ्तों में शानदार कमाई

फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में ठीक-ठाक शुरुआत की थी. दूसरे हफ्ते में भी इसकी कमाई जारी रही, हालांकि रोजाना कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली. इसके बावजूद फिल्म तीसरे हफ्ते तक सिनेमाघरों में बनी हुई है.

50 करोड़ क्लब के करीब फिल्म

तीसरे हफ्ते में पहुंचने के साथ ही फिल्म अब 50 करोड़ नेट क्लब के करीब मानी जा रही है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले दिनों में यह आंकड़ा पार होने की उम्मीद जताई जा रही है.

‘धुरंधर 2’ से मिल सकती है टक्कर

फिल्म ‘धुरंधर’ का सिक्विल ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ दो दिनों में यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसका पहला पार्ट ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. अब दर्शकों को उम्मीद है की ‘धुरंधर 2’ भी कुछ ऐसी ही जोश के साथ आ रहा है, इसलिए ‘द केरला स्टोरी 2’ को आगे बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में मुश्किलों का सामना करना पर सकता है और इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल सकता है. ‘धुरंधर 2’ के रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है और दर्शक फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साईटेड नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म में धमाल मचाएंगे रणवीर सिंह, जानें नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >