The Bengal Files Teaser Review: विस्फोटक अतीत फिर आएगा सामने, दुर्गा मां की जलती तसवीर है सबूत, धांसू टीजर आउट

The Bengal Files Teaser Review: द बंगाल फाइल्स के टीजर के अंत में देवी दुर्गा की मूर्ति को जलाते हुए दिखाया गया है. विवेक रंजन अग्निहोत्री की ओर से निर्देशित और लिखित इस फिल्म का उद्देश्य बंगाल के राजनीतिक और सांस्कृतिक इतिहास में गहराई से उतरना है, जिसमें कुछ अनकही सच्चाइयों को उजागर करने का दावा किया गया है.

The Bengal Files Teaser Review: पॉपुलर डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री सिनेमा के माध्यम से भारतीय इतिहास के कम ज्ञात हिस्सों की खोज करते हैं. द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों के बाद, वह अब द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ लेकर आ गए हैं, जिसका पहले नाम द दिल्ली फाइल्स था. आज मोस्ट अवेटेड मूवी का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया.

द बंगाल फाइल्स का धांसू टीजर आउट

द बंगाल फाइल्स के टीजर में भारत के अतीत के एक और भयावह प्रकरण की झलक देखने को मिलती है. मनोरंजक सीन्स और भावनात्मक बैकग्राउंड से भरपूर, यह एक ऐसा अनुभव है, जो दिल को छू लेने वाला और सोचने पर मजबूर कर देने वाला है. अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी की ओर से निर्मित इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे बेहतरीन कलाकार हैं. टीजर में कई ऐसे गहन दृश्य दिखाए गए हैं, ऐतिहासिक महत्व को दर्शाते हैं.

इस दिन रिलीज होगी द बंगाल फाइल्स

मेकर्स ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, द बंगाल फाइल्स- टीजर अभी जारी… अगर कश्मीर ने आपको चोट पहुंचाई है, तो बंगाल आपको परेशान करेगा. यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में आएगी.” द बंगाल फाइल्स विवेक अग्निहोत्री की ओर से लिखी गई है और अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी की ओर से निर्मित है. इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार मुख्य भूमिका में हैं.

द बंगाल फाइल्स का टीजर देख यूजर ने किया ऐसा रिव्यू

द बंगाल फाइल्स का टीजर देखकर एक फिल्म क्रिटिक्स सुमित काडेल ने लिखा, ”एक ऐसी फिल्म जो देश की आत्मा को झकझोर देगी – #VivekAgnihotri की #TheBengalFiles का टीजर रिलीज हुआ है! द कश्मीर फाइल्स के निर्माता की ओर से भूले हुए इतिहास का एक और विस्फोटक और अडिग अध्याय सामने आया है- इस बार डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखली नरसंहार पर.” एक यूजर ने लिखा, ”#TheBengalFiles का टीजर इस बात का सबूत है कि #VivekRanjanAgnihotri की फिल्में संघर्ष करती हैं, दिलासा नहीं, सच्चाई पेश करती हैं! 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए तैयार हो जाइए!”

यह भी पढ़ें- TRP Report: अनुपमा के लिए राही की नफरत ने दिलाई शो को टीआरपी, तारक मेहता के भूतिया ट्रैक ने बटोरी सुर्खियां, टॉप 5 शोज की लिस्ट देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >