The Bengal Files Box Office Collection Day 2: फुस्स हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म, दूसरे दिन का कलेक्शन देख लगेगा झटका

The Bengal Files Box Office Collection Day 2: विवेक अग्निहोत्री की ओर से निर्देशित द बंगाल फाइल्स सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म रिलीज से पहले से ही विवादों में घिर गई थी. यही वजह रही कि इसने ओपनिंग डे पर मामूली शुरुआत की. आइये जानते हैं दूसरे दिन राजनीतिक ड्रामा ने भारत में कितने करोड़ की कमाई की.

The Bengal Files Domestic Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. विवादों से घिरी और टाइगर श्रॉफ की एक्शन एंटरटेनर ‘बागी 4’ से क्लैश होने के वजह से मूवी ने ओपनिंग डे पर काफी धीमी शुरुआत की. आइये जानते हैं दूसरे दिन इसका भारत में कलेक्शन कितना रहा.

द बंगाल फाइल्स ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक द बंगाल फाइल्स ने दूसरे दिन यानी शनिवार को भारत में 0.25 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 2 करोड़ हुआ. ओपनिंग डे पर मूवी ने 1.75 करोड़ कमाए थे. बागी 4 और द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स को यह पछाड़ने में यह नाकमयाब रही. अपने पहले दिन, द बंगाल फाइल्स ने भारत के प्रमुख शहरों में अलग-अलग ऑक्यूपेंसी देखी. चेन्नई में कुल 57.5 प्रतिशत के साथ सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी रही. बेंगलुरु 37.3 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा. लखनऊ (28%) और हैदराबाद (22%) ने भी अच्छे आंकड़े दर्ज किए.

द बंगाल फाइल्स के बारे में

द बंगाल फाइल्स में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी जैसे स्टार्स हैं. दर्शन कुमार और सिमरत कौर ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, जबकि सास्वता चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, राजेश खेरा, पुनीत इस्सर, प्रियांशु चटर्जी, दिब्येंदु भट्टाचार्य, सौरव दास और मोहन कपूर भी अन्य रोल में नजर आ रहे हैं. मूवी को सोशल मीडिया पर नेटिजन्स से शानदार रिएक्शन मिले. एक यूजर ने लिखा, अतीत के पन्नों को बखूबी दिखाता है द बंगाल फाइल्स… रूह को झकझोर कर रख देगा… इसे जरूर देखना चाहिए. मूवी को बागी 4 से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर मिल रहा है.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Records: हिट हुई टाइगर श्राफ की बागी 4, इन 28 फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >