Thamma Movie Review: मैडॉक हॉररवर्स की सबसे बड़ी पेशकश, आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की जोड़ी ने जमाया रंग

Thamma Movie Review: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा आज 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. आदित्य सरपोतदार की ओर से निर्देशित फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी हैं. इसमें वरुण धवन भी अपने भेड़िया वाले किरदार में दिखेंगे.

निर्देशक – आदित्य सरपोतदार
लेखक – निरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू, अरुण फालारा
कलाकार – आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, सत्यराज, फैजल मलिक, गीता अग्रवाल, रचित सिंह
समय – 149 मिनट
रेटिंग – 4

Thamma Movie Review: इस दीवाली फिल्म थामा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. मैडॉक हॉररवर्स की ये फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल अहम भूमिका निभा रहे हैं. डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार की फिल्म सिर्फ एक हॉरर-कॉमेडी तक सीमित नहीं है, लेकिन एक मल्टी लेयर मूवी है, जो दर्शकों को खूब हंसाती है.

थामा की रहस्यमयी स्टोरी

थामा की स्टोरी एक रहस्यमय जंगल में शुरू होती है. इस जंगल में कई कहानियां सांस ले रही है और कुछ रक्षक जागने लगे है. फिल्म में आयुष्मान खुराना एक छोटे शहर के पत्रकार का किरदार निभा रहे हैं. उनके किरदार का नाम आलोक है. एक अजीब घटना की वजह से उसकी लाइफ पूरी तरह से बदल जाती है. फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैस उनकी एक्टिंग और भी जबरदस्त हो जाती है. रश्मिका मंदाना फिल्म में जान डालती है. मूवी में सबसे जबरदस्त टक्कर आलोक और भेड़िया (वरुण धवन) देखने को मिलेगी. दोनों के बीच एक्शन सीन दर्शकों को रोमांचित करेगा. इस सीन में वीएफएक्स का स्तर इंटरनेशनल क्वालिटी का है. ऐसा लगता है कि दोनों के बीच गहर रिश्ता है, जो आने वाले टाइम में पता चलेगा. फिल्म में स्त्री 2 का ‘सर कटा’ आता है, जो दर्शकों को फिर से डराएगा.

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का गंभीर अंदाज

फिल्म में परेश रावल की टाइमिंग और संवाद फिल्म को हल्का बनाते हैं. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अपने रहस्यमयी और गंभीर किरदार के साथ एक गहरी छाप छोड़ते हैं. सत्यराज एक बार फिर ‘एल्विस’ की भूमिका में दिखते हैं. नोरा फतेही का कैमियो रोल भी मजेदार है. हालांकि उन्होंने मूवी में डांस नंबर किया है. लेकिन ये स्त्री और थामा को जोड़ती है. वहीं, फिल्म के गाने भी काफी जबरदस्त है.

यह भी पढ़ेंThamma First Review: दिग्गज फिल्म क्रिटिक ने किया ‘थामा’ का पहला रिव्यू, दिए इतने स्टार्स, देखने से पहले जानिए कैसी है फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >