Thamma Box Office Records: आयुष्मान खुराना की फिल्म का जादू अब भी बरकरार, बनाया नया रिकॉर्ड, इन 2 बड़ी फिल्मों को दी मात

Thamma Box Office Records: थामा का जादू अभी भी बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है. फिल्म को एक दीवाने की दीवानियत और बाहुबली द एपिक से कड़ी टक्कर मिल रहा. फिर भी थामा ने दो फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया.

Thamma Box Office Records: आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म थामा रिलीज के 12 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है और इसमें परेश रावल, गीता अग्रवाल शर्मा, फैजल मलिक भी हैं. एसएस राजामौली की बाहुबली: द एपिक से फिल्म को कड़ी टक्कर मिली, फिर भी इसने कमाई जारी रखा. मूवी ने फिल्म मुंज्या और प्रदीप रंगनाथन की ड्रैगन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

थामा ने 12वें दिन किन 2 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा?

सैकनिल्क के अनुसार, थामा ने भारत में 12 दिन में 115.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही मूवी ने मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स फिल्म मुंज्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अभय शर्मा और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया था. इसने भारत में 101.6 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. थामा ने साल 2025 में रिलीज हुई मूवी प्रदीप रंगनाथन की ड्रैगन को भी पीछे छोड़ दिया. ड्रैगन ने तमिल भाषा की कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अश्वथ मारिमुथु ने किया था. इसने भारत में 101.34 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था.

थामा की कुल कमाई का आंकड़ा

  • Thamma Day 1- 24 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 2- 18.6 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 3- 13 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 4- 10 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 5- 13.1 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 6- 12.6 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 7- 4.25 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 8- 0.26 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 9- 3.35 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 10- 3.4 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 11- 3 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 12- 4.5 करोड़ रुपये

Thamma Total Box Office Collection- 115.9 करोड़ रुपये

किन 2 फिल्मों से थामा को मिल रही कड़ी टक्कर?

थामा के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक दीवाने की दीवानियत रिलीज हुई थी. फिल्म ने 12 दिनों में करीब 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसके अलावा प्रभास, राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म बाहुबली द एपिक भी रिलीज हो गई. ये दोनों मूवी थामा को कड़ी टक्कर दे रही.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Collection: अपनी ही फिल्म जॉली एलएलबी 2 का रिकॉर्ड जॉली एलएलबी 3 ने किया चकनाचूर, 43वें दिन मूवी ने किया इतना कलेक्शन

यह भी पढ़ें- Baahubali The Epic Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली द एपिक’ की दहाड़, री-रिलीज में तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >