Thamma Box Office: चौथे दिन हिट या फुस्स 'थामा', टोटल कमाई में 'बागी 4' के लाइफटाइम कलेक्शन को दिया पछाड़, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड जानें

Thamma Box Office: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ ने चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम रखा है. फिल्म ने टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. जानें थामा की डे 4 की पूरी रिपोर्ट.

Thamma Box Office: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘थामा’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है. निर्देशक आदित्य सरपोतदार की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन भी दर्शकों को थिएटर्स तक खींचा है.21 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है और अब इसने टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में आइए आपको डे 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और रिकार्ड्स का रिपोर्ट, डिटेल में बताते हैं.

चौथे दिन ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Sacnilk report

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘थामा’ ने रिलीज के चौथे दिन दोपहर 1 बजे तक लगभग 0.9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके साथ फिल्म की कुल कमाई 56.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. यह आंकड़ा अभी शुरुआती है, और शाम के शो के बाद फाइनल रिपोर्ट सामने आएगी. लेकिन इतने में भी फिल्म ने टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ (लाइफटाइम कलेक्शन ₹53.38 करोड़) को पछाड़ दिया है.

अब ‘थामा’ का अगला टारगेट राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ है, जिसने भारत में ₹72.73 करोड़ की लाइफटाइम कमाई की थी.

परेश रावल ने क्यों नहीं कीं हॉरर फिल्में?

फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक्टर परेश रावल ने अपने करियर से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया था. उन्होंने बताया कि उन्होंने अब तक हॉरर फिल्मों से दूरी इसलिए बनाए रखी थी क्योंकि उनमें कलाकार के लिए ज्यादा करने की गुंजाइश नहीं होती. उन्होंने कहा, “मैंने कभी भूत-प्रेत वाली फिल्में नहीं कीं क्योंकि उनमें करने के लिए कुछ खास होता नहीं. समझो, मैं जंगल में जा रहा हूं और सामने शेर आ जाए, तो क्या करोगे? जो करना है, वो तो शेर को करना है!”

यह भी पढ़ें: Sunny Deol New Film Ikka: गबरू-बॉर्डर 2 के बाद सनी देओल की झोली में एक और फिल्म, ‘इक्का’ का फर्स्ट मोशन पोस्टर आउट, फैंस हुए एक्साइटेड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >