Thamma Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ढीली पड़ती जा रही ‘थामा’ की पकड़, फिर भी सलमान खान की फिल्म निशाने पर, जानें 15 दिनों का रिपोर्ट कार्ड

Thamma Box Office Box Office Collection 15: आदित्य सरपोतदार की ओर से निर्देशित फिल्म थामा की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर कम हो गई. हालांकि फिर भी धीरे-धीरे ये सलमान खान की एक मूवी का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंचती जा रही है.

Thamma Box Office Box Office Collection 15: साल 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थामा है. आदित्य सरपोतदार की ओर से निर्देशित फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. दिनेश विजान की ओर निर्मित फिल्म हॉरर कॉमेडी है, जिसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल हैं. स्त्री 2 के बाद मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स थामा लेकर आई, जिसे दर्शकों ने शुरुआत में अच्छा रिस्पांस दिया. मूवी के 15वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

15वें दिन थामा ने छापे इतने नोट

sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुबह के 10 बजे तक थामा ने 15वें दिन 0.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत में कर लिया. ये अर्ली रिपोर्ट्स है और कमाई तक बढ़ेगी. टोटल कमाई मूवी ने 121.86 करोड़ रुपये कर लिया है. अब फिल्म का अगला निशाना सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर है, जिसने भारत में 129.55 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. ऐसा लगता है कि थामा, सिकंदर का रिकॉर्ड तोड़ देगी. सिकंदर 30 मार्च 205 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

थामा का 15 दिनों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

  • Thamma Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 2- 18.6 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 3- 13 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 4- 10 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 5- 13.1 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 6- 12.6 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 7- 4.25 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 8- 0.26 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 9- 3.35 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 10- 3.4 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 11- 3 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 12- 4.4 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 13- 1 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 13- 4.12 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 14- 1.5 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 15- 0.06 करोड़ रुपये

Total Collection- 121.86 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Baahubali The Epic Box Office Records: ‘बाहुबली: द एपिक’ ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, ओपनिंग वीकेंड में पीछे छोड़ा ‘द बिगिनिंग’ को, अगला टारगेट ये 2 बड़ी फिल्में

यह भी पढ़ें- Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी बनेगी नागिन, पहला लुक देख फैंस हो जाएंगे खुश, एक्ट्रेस ने कहा- एकता मैम ने वादा निभाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >