Thalapathy 69: विजय की आखिरी फिल्म ‘तलपति 69’ में हुई शिवा राजकुमार की एंट्री, निभाएंगे खास किरदार

Thalapathy 69: कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि वह विजय की आखिरी फिल्म ‘तलपति 69’ का हिस्सा बन सकते हैं. साथ ही उन्होंने अपने किरदार के बारे में भी बात की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

Thalapathy 69: कन्नड़ एक्टर शिवा राजकुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भैरथी रानागल’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 15 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी बीच एक्टर ने साउथ सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म ‘तलपति 69’ में अपने शामिल होने पर खुलासा किया है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि फिल्म में उनका किरदार काफी खास होगा. मालूम हो कि ‘तलपति 69’ का निर्देशन एच. विनोत करेंगे और यह फिल्म अगले साल 2025 में रिलीज होगी.

‘तलपति 69’ में हुई शिवा राजकुमार की एंट्री

शिवा राजकुमार साउथ जेलर और कैप्टन मिलर जैसी सुपरहिट फिल्मों में कैमियो के जरिए अपनी अलग पहचान बना चुके है. साथ ही वह ‘आरआरआर’ एक्टर राम चरण के साथ एक नई तेलुगु फिल्म में भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. उनकी इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं. ऐसे में अब एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ‘तलपति 69’ में अपने शामिल होने पर बात की है. उन्होंने कहा, ‘विजय की फिल्म में उन्होंने मुझसे एक खूबसूरत किरदार निभाने के लिए कहा है और यह दिलचस्प लग रहा है. मुझे नहीं पता कि यह कब और कैसे होगा, क्योंकि मेरे पास अभी भी समय है.’

शिवा राजकुमार ने विजय की तारीफ की

शिवा राजकुमार ने आगे विजय की तारीफ करते हुए कहा, ‘वह कह रहे हैं कि यह विजय की आखिरी फिल्म होगी. मुझे लगता है कि विजय जैसे कलाकार को यह नहीं कहना चाहिए कि यह उनकी आखिरी फिल्म है. व्यक्तिगत रूप से एक दोस्त और शुभचिंतक के रूप में मुझे लगता है कि विजय एक शानदार अभिनेता और अच्छे इंसान हैं, जिन्हें फिल्मों और राजनीति दोनों की गहरी समझ है.’

Also Read: Dhamaal 4: थिएटर्स में फिर मचेगा ‘धमाल’, चौथी किस्त को लेकर जावेद जाफरी ने दी बड़ी अपडेट, जानें कब शुरू होगी शूटिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >