Tere Ishk Mein Lifetime Collection: हिट या फ्लॉप हुई धनुष की ‘तेरे इश्क में’? फिल्म का बजट 85-90 करोड़, जानें कितना किया कलेक्शन

Tere Ishk Mein Lifetime Collection: रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ की कमाई अब बंद हो गई. आनंद एल राय की ओर से निर्देशित फिल्म में धनुष और कृति सेनन ने काम किया था. मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन कितना हो गया है, इसके बारे में आपको बताते हैं.

Tere Ishk Mein Lifetime Collection: आनंद एल राय की ओर से निर्देशित फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चला है. अब फिल्म की कमाई बंद हो गई है. फिल्म में लीड रोल धनुष और कृति सेनन ने निभाया हैं. मूवी ने रिलीज के कुछ दिनों तक अच्छा कलेक्शन किया और उसके बाद इसकी कमाई घट गई. आइए आपको इसके लाइफटाइम कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

‘तेरे इश्क में’ हिट या फ्लॉप?

‘तेरे इश्क में’ का बजट 85-90 करोड़ रुपये के बीच में था. फिल्म ने 34 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई कर ली. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने हिंदी में 110.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और तमिल वर्जन ने 6.34 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. जबकि दुनियाभर में मूवी ने 161.96 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म बजट से ज्यादा कमाई करके हिट बन गई.

जानें वीक वाइज ‘तेरे इश्क में’ का कलेक्शन

  • वीक 1 कलेक्शन- 83.65 करोड़ रुपये
  • वीक 2 कलेक्शन- 25.15 करोड़ रुपये
  • वीक 3 कलेक्शन- 6.7 करोड़ रुपये
  • वीक 4 कलेक्शन- 0.97 करोड़ रुपये

टोटल- 116.71 करोड़ रुपये (हिंदी: 110.37 करोड़, तमिल: 6.34 करोड़ (अनुमानित))

किस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘तेरे इश्क में’?

ओटीटी प्ले रिपोर्ट के अनुसार, ‘तेरे इश्क में’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इस रिपोर्ट के अनुसार नेटफ्लिक्स ने फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं और ये 23 जनवरी 2026 से स्ट्रीम होगी. कहा जा रहा है कि नेटफ्लिक्स पर फिल्म हिंदी और तमिल दोनों में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी. साथ ही रिपोर्ट में बताया गया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद मूवी सोनी मैक्स पर रिलीज की जाएगी. हालांकि मेकर्स की ओर से कुछ भी कंफर्म नहीं बताया गया है. फाइमल अनाउंसमेंट के लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ेंNayak 2 में अनिल कपूर की वापसी से मचेगा बवाल, को-प्रोड्यूसर ने लगाई मुहर, एक्टिंग के साथ प्रोडक्शन भी संभालेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >